—Advertisement—

“मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने 100 वर्षीय प्रहलाद पचोरिया के परिवार को किया आर्थिक सहायता प्रदान”

Author Picture
Published On: 25 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 25 at 8.41.08 PM

—Advertisement—

नगर बागली में 100 वर्ष के प्रहलाद पचोरिया के निधन पर मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने परिवार को दिया सहयोग

नगर बागली, देवास, मध्यप्रदेश: नगर बागली में 100 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रहलाद पचोरिया के निधन से पूरे नगर एवं क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और समाजसेवा के लिए जाने जाने वाले प्रहलाद जी की यादें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।

उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, देवास ने संवेदनशील पहल करते हुए 13 दिन के लिए आवश्यक किराना सामग्री प्रदान की। इसमें 50 किलो गेहूं सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री शामिल थी।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से प्रदेश महामंत्री संध्या शिवहरे, नगर अध्यक्ष श्री दाखा कारपेंटर, सदस्य गीता चौधरी, माया चौधरी और सोनम गुप्ता ने परिवार को सांत्वना दी और सहयोग का आश्वासन प्रदान किया।

WhatsApp Image 2025 09 25 at 8.41.09 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा:
“मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है। हमारे बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। प्रहलाद जी जैसे अनुशासित और संतुलित व्यक्तित्व का जाना अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। हमारा उद्देश्य केवल अधिकारों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि ज़रूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाना भी है। हमें गर्व है कि हमारी टीम हर स्तर पर समाज सेवा में तत्पर रहती है।”

संगठन के सदस्य शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. हरीश शर्मा, सोहन वर्मा, मनीष गुप्ता, भावेश नाहर और जीवनलाल जैन ने भी शोक संदेश में प्रहलाद पचोरिया की आत्मा की शांति और परिवार के लिए धैर्य की कामना की।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp