प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम रानी पिपलिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
नागदा: ग्राम रानी पिपलिया में वन विभाग की संरक्षित एवं पूरी तरह से फेंसिंग की गई वन भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत 100 वृक्षों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप व्यास, एवं भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष श्री विजय पटेल, श्री गुरु चरण सिंह चौहान और श्री गोवर्धन परिहार रहे। उन्होंने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी श्री जीवन पोलय, श्रीमती रजनी चौहान एवं श्री संजय झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रणछोड़ गुजराती ने किया, जबकि ग्राम सरपंच श्री जगदीश रावल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा

