सहारनपुर में सल्लेखना सेविका मिलन समारोह का भव्य आयोजन
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश:
परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री दिंगबर जैन महिला सल्लेखना सेवा मंडल, सहारनपुर के तत्वावधान में “सल्लेखना सेविका मिलन समारोह” का आयोजन 5 अक्टूबर 2025, रविवार को अपराह्न 3 बजे अहो भाग्य तीर्थ क्षेत्र, वीर नगर जैन बाग में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा डॉ. रेणु जैन ने बताया कि समारोह के गौरव अतिथि के रूप में जैन समाज के अध्यक्ष श्री राजेश जैन उपस्थित रहेंगे। वहीं, मुख्य अतिथि होंगे 35 वर्षों से जैन पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले “वर्तमान के श्रवण कुमार” श्री पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ एवं पत्रकार श्रीमति सारिका जैन, कोटा (राजस्थान)।
महामंत्री शोभा जैन और कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक श्री चन्द कुमार जैन, श्री राकेश जैन, श्री कुलभूषण जैन, श्री अजय जैन, महामंत्री संजीव जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन, और कोषाध्यक्ष अरुण जी जैन उपस्थित रहेंगे।
समारोह में मुख्य शाखा एवं 19 उप शाखाओं की अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित होंगी। साथ ही संपूर्ण सहारनपुर जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति इस समारोह को चार चाँद लगाएगी।
इस पावन अवसर पर सभी उपस्थितजन परम पूज्य आचार्य 108 विमर्श सागर जी महाराज की अमृतमयी वाणी का लाभ उठाकर अपनी चिंतामणि रत्न समान मानव सेवा को सार्थक करने का सुनहरा अवसर प्राप्त करेंगे।
प्रस्तुति:
डॉ. रेणु जैन, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
