संस्था समृद्धि सेतु द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
इंदौर, 20 सितम्बर 2025।
संस्था समृद्धि सेतु, इंदौर द्वारा कनाडिया रोड पर आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
संस्था के सदस्य विनोद पटेल ने बताया कि शिविर में पहली बार रक्तदान करने वालों में एक कपल (पति-पत्नी) सहित 10 से अधिक युवाओं ने भी सहभागिता की। सभी प्रथम रक्तवीरों का विशेष सम्मान संस्था के दीपेश जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र और दुपट्टा भेंट कर किया गया।
रक्तदान शिविर में निर्धारित 30 यूनिट के लक्ष्य से अधिक रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में दीपेश जैन, भरत जैन, सचिन जैन “शौर्य” और विनोद पटेल उपस्थित रहे।
अंत में आभार प्रदर्शन श्री ललित जैन (कोठिया) द्वारा किया गया।
