सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा बिरलाग्राम मंडल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
74 यूनिट रक्त संग्रहित, 20 महिलाओं और 2 दिव्यांगों ने भी दिया योगदान
नागदा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा बिरलाग्राम मंडल द्वारा रविवार को राजा जन्मेजय अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 74 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिसमें 20 महिलाओं और 2 दिव्यांगजनों ने भी भागीदारी निभाई। यह आयोजन जन्मेजय अस्पताल और संजीवनी रक्तसेवा संस्थान के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
भाजपा बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था, वहीं रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, सुल्तान सिंह शेखावत, नपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंडी मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, रघुनाथ सिंह बब्बू, योगेश मीणा और बिट्टू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने घोषणा की कि रक्तदाताओं का नाम, मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप का विवरण एकत्रित कर जिले स्तर पर एक बुकलेट प्रकाशित की जाएगी, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर संजीवनी रक्तसेवा समिति से इमरान मंसूरी, लोकेश माली, मोहब्बत सिंह, दिनेश परिहार, अजय माहेश्वरी, पुष्पेंद्र सोलंकी, विशाल कट्टर, माया शर्मा, मोनिका पंचम सिंह, पदमा गोथरवाल, राधा पांचाल सहित कई कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
संवाददाता – जीवन लाल जैन, नागदा


