—Advertisement—

16वीं विधानसभा का सातवां सत्र: जानलेवा कफ सिरप और एसआईआर विवाद बने केंद्र बिंदु

Author Picture
Published On: 1 December 2025
Untitled design 2025 11 30T223905.338

—Advertisement—

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनता के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय को अब तक 1497 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 194 ध्यानाकर्षण, 6 स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प और 52 शून्यकाल के प्रश्न भी आए हैं। इस दौरान सदन में दो शासकीय विधेयक पेश किए जाएंगे।

यह 16वीं विधानसभा का सातवां सत्र है। इस बार के सत्र में कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा में रह सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से एसआईआर विवाद, जानलेवा कफ सिरप, तथा मक्का और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) शामिल हैं। इन मुद्दों को लेकर विपक्ष पहले ही सक्रिय है और सदन में जोरदार बहस की संभावना है।

cough syrup death case rajasthan 1 2025 10 ec76c252cdc0388107e2b4700355f785 16x9 1

सत्र में स्मार्ट बिजली मीटर, ओबीसी आरक्षण, और रोजगार जैसे विषय भी सदन में उठाए जाएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा में इन मुद्दों पर बहस से न केवल जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित होगा, बल्कि सरकार की नीतियों और उनकी कार्यवाही पर भी सवाल उठेंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र को राज्य की राजनीति और जनता के हितों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर कफ सिरप मामले पर विपक्ष की प्रतिक्रिया और बहस के चलते सत्र की शुरुआत काफी उथल-पुथल वाली होने की संभावना है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp