मोहना में किशोरी का शव फांसी के फंदे पर मिला, 3 डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, पीएम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की जांच
रिपोर्टर राजेश जामलिया
मोहन बड़ोदिया।शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम मोहना में 15 वर्षीय बालिका का शव सोमवार शाम उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहन बड़ोदिया लेकर पहुंचे।
मंगलवार सुबह 11 बजे मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल सोलेट, डॉ. ब्रजमोहन पाटीदार और डॉ. सरिता शिंदे के तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोहन बड़ोदिया थाने में पदस्थ एसआई जी.बी. चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
