युद्ध और गैस सिलेंडर संकट पर आधारित यह मार्मिक लेख बताता है कैसे युद्ध, महंगाई और गैस की कमी आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती है।
युद्ध और गैस सिलेंडर संकट
युद्ध और गैस सिलेंडर संकट का प्रभाव
आम आदमी पर दोहरी मार
युद्ध और गैस सिलेंडर संकट के कारण आम व्यक्ति को दोहरी मार झेलनी पड़ती है —
- एक तरफ महंगाई
- दूसरी तरफ जरूरी वस्तुओं की कमी
इससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। उनके लिए रोटी बनाना भी संघर्ष बन जाता है।
रसोई तक पहुंचती युद्ध की आग
आपकी स्वरचित कविता
युद्ध और गैस सिलेंडर संकट को दर्शाती आपकी कविता
विषय_युद्ध_और_गैस_सिलेंडर
स्वरचित
युद्ध हमेशा विनाश लाता है आम आदमी पर कहर ढह जाता है l
है युद्ध की विभीषिका खतरनाक खतरा हर पल यहां मंडराता रहता है l
आम जीवन त्रस्त होता अर्थ व्यवस्था देशों की बिगड़ जाती है l
आता संकट देश पर व्यवस्था आम लोगों की बिगड़ जाती है l
जाने जाती अनगिनत मासूम जनता दहल जाती है l
युद्ध से किसी का भला नहीं होता वैश्विक हालत बिगड़ जाती है l
महँगाई महामारी भूखमरी से आम आदमी झुलसता है l
सुलगती है सरहदें और उसकी आंच रसोई तक आती है l
संसाधनो की कमी दैनिक संघर्ष को और कठिन बना देती है l
आज गैस सिलेंडर के लिए घंटों लंबी कतारें लग रही है l
तरक्की का ये कैसा दौर रोटियां आग के लिए लड़ रही है l
विश्व शांति की दुआ करे या चूल्हे की फिक्र करे l
कहीं गैस नहीं,कही सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है l
खाली पड़ा सिलेंडर दो वक़्त की रोटी का बवाल भारी है l
गरीब रो रहा हर दम जीवन पर दोहरी मार भारी है l
मिट्टी का चूल्हा बना कर रोटी के लिए लकड़ी सुलगा ना जारी है l
एक तरफ गोला बारूद बम धमाके दूसरी तरफ रसोई मे सन्नाटा है l
दो वक़्त के भोजन के लिए चूल्हे से गैस पर आए गैस से चूल्हे पर आना है l
सरहदें बंट गई देश बट गये अब चूल्हे का बंटवारा है l
कैसा ये वक़्त आया वक़्त खेल निराला है l
सरहद पर गोला बारूद गिरा हर घर का चूल्हा रोया है l
ठण्डी पडी चूल्हे की आग ने आज दुखड़ा अपना सुनाया है l
होता अंत हर समस्या का एक दिन इसका भी हो जाएगा l
वक्त लगेगा थोड़ा पर फिर से चूल्हा अपना मुस्कायेगा l
अफवाहों पर ध्यान ना दो सब्र रखो ये संकट भी टल जाएगा l
काजल मनीष जैन
राजस्थान
समाधान और उम्मीद
युद्ध और गैस सिलेंडर संकट का समाधान केवल शांति और बेहतर संसाधन प्रबंधन से ही संभव है। सरकारों को चाहिए कि वे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करें।साथ ही, लोगों को भी अफवाहों से दूर रहकर संयम बनाए रखना चाहिए।

