इंदौर न्यूज़: शहर को मिलेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र से 150 और बसों की मंजूरी जल्द
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) की हाल ही में हुई बैठक में शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात का फैसला लिया गया। बैठक में इंदौर की सड़कों पर 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार से 150 और इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति भी जल्द मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह कदम शहर में सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और प्रदूषण को कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इंदौर न्यूज़: AICTSL की बैठक में बड़ा फैसला — शहर को मिलेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, दो नए डिपो भी बनेंगे
इंदौर में बुधवार को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक का सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि इसी महीने से इंदौर में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत पहले चरण में 150 और इलेक्ट्रिक बसें जल्द शहर को उपलब्ध कराई जाएंगी।
बसों के संचालन और रख-रखाव के लिए नायता मुंडला और देवास नाका क्षेत्र में दो नए इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित किए जाएंगे, जिनकी फंडिंग केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर व AICTSL बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह निर्णय न केवल इंदौर के सार्वजनिक परिवहन को और अधिक हरित और सुलभ बनाएगा, बल्कि शहर के ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
इंदौर न्यूज़: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, निगम खरीदेगा डबल डेकर बसें – इंदौर-भोपाल हेलिकॉप्टर सेवा की भी तैयारी
