देश में सर्दियों ने दस्तक दे दी है ऐसे में ठंड और कम प्यास के कारण लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोज़ाना 500 मि.ली. से कम पानी पीना लंबे समय में कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

1. किडनी की फ़िल्टरेशन पावर हो सकती है कम
कम पानी पीने से किडनी को वेस्ट निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे यूरिन की मात्रा कम होती है और शरीर के टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते। लंबे समय में यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
2. ब्रेन को ऑक्सीजन कम मिलना
पानी की कमी से ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है, जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाती है। इसके चलते फोकस करने में मुश्किल, मूड स्विंग और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. मसल्स और एनर्जी में कमी
पानी की कमी से मांसपेशियों को मिलने वाली ऊर्जा घटती है। इसके कारण थकान, मसल्स सोरनेस और काम करने में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
4. डाइजेशन धीमा होना
पानी पाचन में अहम भूमिका निभाता है। कम पानी पीने से कब्ज़ और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं और भूख पर भी असर पड़ता है।
5. क्रॉनिक जोखिम बढ़ना
अगर सर्दियों में लगातार कम पानी पिया जाए तो शरीर में स्ट्रेस बढ़ता है, पेशाब गाढ़ा होता है, किडनी फ़िल्टरेशन रेट कम हो जाता है और तापमान नियंत्रण प्रभावित होता है। यह धीरे-धीरे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
इन सब समस्याओ से दूर रहे के लिए सर्दियों में भी पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना कम से कम 1.5 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहे और किडनी, दिमाग और पाचन सही ढंग से काम करें।
