सोशल मीडिया पर इन दिनों जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अंग्रेजी शब्द ‘WIFE’ का एक अलग और रोचक अर्थ बताते नजर आते हैं।
आचार्य के अनुसार,
WIFE मतलब… W = Wonderful I = Instrument F = For E = Enjoy
WIFE = Wonderful Instrument For Enjoy
यानि हिंदी में कहें तो पत्नी “आनंद का साधन” है। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, और कई लोग इसे हल्के-फुल्के व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं।
संभल में अपने दौरे के दौरान उन्होंने कहा,
“मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा। ये अंग्रेजों की ही व्याख्या है, लिखित में है। हमारे देश में तलाक जैसी चीज़ें नहीं थीं, ये थोपी गई हैं।”

‘Wife’ शब्द का ऐतिहासिक और भाषाई अर्थ
वास्तव में, अंग्रेजी में ‘wife’ शब्द का इतिहास बहुत पुराना है। शुरुआती दौर में इसका अर्थ केवल स्त्री या महिला था। समय के साथ इसका प्रयोग विवाहित स्त्री के लिए होने लगा।
भाषाविदों के अनुसार, woman शब्द भी ‘wife’ से विकसित हुआ, जिसका मूल रूप था wifman यानी ‘स्त्री-मानव’।

उत्पत्ति:
‘wife’ शब्द जर्मन भाषा से आया।
प्रोटो-जर्मेनिक wībam से अंग्रेजी में ‘wife’ बना।
जर्मन में इसे Weib कहते थे, जिसका अर्थ था महिला।
शादीशुदा महिलाओं के लिए प्रयोग:
1100-1400 ईस्वी में इंग्लैंड में समाज और चर्च के प्रभाव से ‘wīf’ का प्रयोग केवल शादीशुदा महिलाओं के लिए होने लगा। 1500 ईस्वी तक यह शब्द आधुनिक रूप में प्रचलित हो गया, जिसका अर्थ था किसी पुरुष की कानूनी और सामाजिक पत्नी।
