—Advertisement—

मेवानगर दरबार में भेंट की गई पत्रिका, 5 अक्टूबर को झकनावदा में होगा भैरव भक्ति कार्यक्रम

Author Picture
Published On: 24 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 24 at 5.03.45 PM

—Advertisement—

आसपास के श्रीसंघों में दिया जा रहा भैरव भक्ति संध्या का निमंत्रण

पेटलावद। झकनावदा ग्राम में आगामी 05 अक्टूबर, रविवार को आयोजित होने जा रही श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए झकनावदा के श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्त मंडल के सदस्य आसपास के नगरों और श्रीसंघों में जाकर निमंत्रण पत्रिकाएं भेंट कर रहे हैं।

इसी क्रम में मंडल के सदस्यों ने पेटलावद पहुंचकर सर्वप्रथम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में पत्रिका अर्पित की और तत्पश्चात मेवानगर, पेटलावद के गादीपति श्री सुमितजी पिपाड़ा को पत्रिका भेंट कर विशेष रूप से इस भव्य आयोजन में पधारने का निवेदन किया। इसके साथ ही मेवानगर की कार्यकारिणी सहित संपूर्ण श्रीसंघ को भी आमंत्रित किया गया।

भक्त मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक धार जिले के राजगढ़, उमरकोट, पेटलावद, तारखेड़ी, धतुरिया, बोलासा सहित कई स्थानों पर निमंत्रण दिया जा चुका है और आगे भी आमंत्रण का यह क्रम जारी रहेगा।

भक्त मंडल ने पेटलावद एवं आसपास के सभी श्रीसंघों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति संध्या की शोभा बढ़ाएँ।
आयोजन रात्रि 8 बजे से निम चौक, झकनावदा में प्रारंभ होगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp