दृष्टि ज्ञान, आशा और सकारात्मकता की प्रतीक — राजेंद्र मित्तल
108 मरीजों को मिला लाभ, 40 का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन — भायंदर में ‘विजन फॉर ऑल’ शिविर का सफल आयोजन
भायंदर (महाराष्ट्र)।
“बिना रोशनी जीवन अधूरा है” — यह सिर्फ एक वाक्य नहीं बल्कि जीवन का गहरा संदेश है। रोशनी न केवल आँखों की दृष्टि का प्रतीक है, बल्कि यह ज्ञान, आशा और सकारात्मकता का भी प्रतीक है। इसी संदेश के साथ युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा अग्रसेन फाउंडेशन के सौजन्य से भायंदर (पश्चिम) स्थित संगीता कॉम्प्लेक्स में “दृष्टि – विजन फॉर ऑल” निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. व गुरु प्रेम मिशन के प्रेरक गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
ज्ञान, आशा और सेवा का संगम
अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने कहा —
“बिना रोशनी अंधकार छा जाता है, रास्ते नहीं दिखाई देते। लेकिन जब जीवन में दृष्टि होती है, तो नई दिशाएँ मिलती हैं, और हम आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। दृष्टि केवल आँखों की नहीं, बल्कि सोच और सकारात्मकता की भी होती है।”
उन्होंने युथ फोरम द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किए जा रहे जनसेवा कार्यों की प्रशंसा की।
108 मरीजों को लाभ, 40 का सफल ऑपरेशन
शिविर में कुल 108 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 40 जरूरतमंदों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा किए गए। इसके अलावा कस्तूरी हॉस्पिटल और खुशी डेंटल केयर की टीमों ने भी सेवा दी। कार्यक्रम में टाटा कैपिटल लिमिटेड का भी विशेष सहयोग रहा।
सेवा देने वाले चिकित्सकों में डॉ. नरपतसिंह राजपूत, राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी, रेशमा कैलाश वानखेड़े, आनंद जगताप, प्रणाली ताम्हणकर और अनिकेत देवरुखकर शामिल रहे।
सेवाभावी हाथों का साथ
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों में संदीप गोम्स, पवन केडिया (अध्यक्ष), विजय फतेहपुरिया (महासचिव), भीकमचंद अग्रवाल, दीनदयाल मुरारका, सुंदरलाल अग्रवाल, संदीप ध्यावला, भागचंद जैन, कैलाशचंद अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नवल सेक्सरिया, किरन फतेहपुरिया, कमल किशोर अग्रवाल, सुनीता भोईर, गिरीश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, बनवारी लाल रवि टुन्ना, राकेश अग्रवाल, उमेश शिंदे, सुंदर कोनार, राहुल यादव, आकाश डोंगरे सहित कई गणमान्य शामिल हुए।
युथ फोरम के महासचिव अतुल गोयल और निर्मला माखीजा ने बताया कि अगला निशुल्क नेत्र शिविर 5 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन और राहुल यादव ने सभी सहयोगियों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
सेवाभावी सहयोगी परिवार
शिविर में सहयोग देने वाले प्रमुख परिवार और संस्थाओं में —
रमेश मोहनराज बंबोरी, कविता ज्ञानचंद मेहता, राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरु प्रेम मिशन, अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील), शताब्दी गौरव, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा), श्याम सुंदर अग्रवाल, सपना राकेश चोपड़ा (सांडेराव, वर्ली), रचना अमित परमार (सेवाड़ी, पुणे), संतोष व अतुल गोयल, गुरु प्रेम परिवार आदि शामिल थे।
मीडिया सहयोग
इस सेवा कार्य के मीडिया पार्टनर रहे —
शताब्दी गौरव, जैन परंपरा, उज्ज्वल भारत समाचार और सूरजप्रकाश।
