—Advertisement—

“पुण्य सम्राट जयन्तसेन सूरीश्वरजी की जन्मस्थली से भाण्डवपुर समाधिस्थल तक संयम यात्रा”

Author Picture
Published On: 17 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 17 at 3.56.50 AM 1

—Advertisement—

तृतीय दिवस – पुण्य सम्राट की जन्मस्थली पेपराल तीर्थ से समाधिस्थल भाण्डवपुर तक संयम यात्रा का शुभारंभ

नागदा (ब्रजेश बोहरा)।
युगप्रभावक पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा की जन्मस्थली पेपराल तीर्थ (गुजरात) से आज संयम वंदन यात्रा के तृतीय दिवस की शुरुआत हुई। सुबह दर्शन-वंदन एवं पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर श्री जयन्तसेन जैन शासन प्रभावक ट्रस्ट पेपराल तीर्थ की ओर से ट्रस्टी प्रकाशभाई मोरखिया, नरेशभाई भणसाली थराद एवं मुनिमजी द्वारा मुंबई थराद श्रीसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व परिषद् राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशभाई धरू, परिषद् के राष्ट्रीय वेयावच्छ मंत्री एवं ट्रस्टी भरतभाई लाडू (अहमदाबाद) तथा परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा (नागदा) का सम्मान किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 17 at 3.54.41 AM 1

वंदन यात्रा आगे बढ़ते हुए पुण्य सम्राट की समाधिस्थली भाण्डवपुर महातीर्थ की ओर रवाना हुई। मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि यहाँ भगवान महावीर स्वामी के दर्शन-वंदन के साथ-साथ भाण्डवपुर तीर्थोद्वारक आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा के दर्शन कर क्षमा याचना की जाएगी।

इसके बाद यात्रा सियाणा, बागरा, जालोर एवं आहोर की ओर प्रस्थान करेगी।

—संवाददाता जीवनलाल जैन, नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp