—Advertisement—

Ashoknagar में VHP-Bajrang Dal की पहल, छात्रों और रहवासियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Author Picture
Published On: 11 July 2026
Ashoknagar में VHP-Bajrang Dal की पहल, छात्रों और रहवासियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

—Advertisement—

सेवा सप्ताह के तहत VHP-Bajrang Dal दल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, छात्रों व रहवासियों को मिला स्वास्थ्य लाभ।

राहुल जैन की रिपोर्ट

Ashoknagar। VHP-Bajrang Dal अशोकनगर द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को छै घरा कॉलोनी स्थित मां शारदा एकेडमी स्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलोनी के बड़ी संख्या में रहवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

2a 4
शिविर में चिकित्सकों द्वारा बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें निशुल्क की गईं। जांच के दौरान जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
शिविर में 180 लोगों ने अपनी जांच करवाई।

2b 6

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना भी है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

2c 2

कार्यक्रम में विभाग संयोजक वेदराम लोधी, जिला मंत्री कंछेदी डांगी, दशरथ यादव, दीपक जोशी, वकील लोधी, राहुल जैन, अनुज राजपूत, संजू लोधी, रामकृष्ण कुशवाहा ,गोलू यादव सहित विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp