कर मोदी धाम युवा समिति के प्रभारी बने Vaibhav Jain, जन्मदिन पर युवाओं ने किया स्वागत सम्मान
सिलवानी से वैभव जैन मस्ताना की रिपोर्ट
सिलवानी। रायसेन जिले की सांची-गैरतगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कर मोदी स्थित श्री देवनारायण सिद्ध धाम में युवा समिति को नई जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा पत्रकार Vaibhav Jain (ओके मस्ताना) को सर्वसम्मति से युवा कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वैभव जैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर समिति के युवाओं एवं सदस्यों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान श्री देवनारायण सेवा समिति के अध्यक्ष इंदल गुर्जर बिचरे वीर सहित समाज के अन्य सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
समिति के सदस्यों ने कहा कि वैभव जैन सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लगातार जनहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और युवाओं के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं और समाजजनों ने उम्मीद जताई कि वैभव जैन के नेतृत्व में युवा समिति और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगी। साथ ही श्री देवनारायण सिद्ध धाम एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में भी समिति को मजबूती मिलेगी।
नव नियुक्त युवा समिति प्रभारी वैभव जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। युवाओं को साथ लेकर सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारी, युवा सदस्य और समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने वैभव जैन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
