26 जुलाई को Ujjain के नयापुरा में पूज्य संतों एवं साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश होगा। नागदा से विहार कर आने वाले संतों के स्वागत की तैयारियां तेज हैं। जानिए पूरा कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन।
26 जुलाई को Ujjain के नयापुरा में होगा पूज्य संतों एवं साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश
नागदा। श्रमण संघ के आचार्य श्री डॉ. शिवमुनि जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती संत परंपरा के अंतर्गत संत प्रवर्तक श्री रमेश मुनि जी महाराज साहब के शिष्य प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब, उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेश मुनि जी महाराज साहब एवं सेवाभावी श्री जिनेन्द्र मुनि जी महाराज साहब वर्तमान में नागदा के महावीर भवन स्थानक में विराजित हैं। यहां श्रद्धालु प्रतिदिन उनके प्रवचन, धर्मचर्चा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
पूज्य संतों का नागदा से उज्जैन की ओर मंगल विहार निर्धारित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को Ujjain शहर के नयापुरा क्षेत्र में उनका भव्य मंगल प्रवेश होगा। संतों के आगमन को लेकर उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रावक-श्राविकाओं में उत्साह का वातावरण है तथा तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।
इसी अवसर पर अरिहन्त आराधिका डॉ. श्री विजयश्री जी म.सा. (सुमन) आदि ठाणा का भी नयापुरा, उज्जैन में मंगल प्रवेश होगा। संत एवं साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में धर्मसभा, प्रवचन, आराधना तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्राप्त करेंगे।
सकल जैन समाज ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य संतों एवं साध्वीवृंद के मंगल प्रवेश का लाभ लेने का आग्रह किया है।

