—Advertisement—

TMKOC Live Quiz: इटारसी के उमर अहमद सिद्दीकी बने विजेता, परिवार को मिलेगा गोकुलधाम सोसाइटी जाने का मौका

Author Picture
Published On: 5 September 2026
cvbcvb

—Advertisement—

TMKOC Live Quiz: इटारसी के उमर अहमद सिद्दीकी बने विजेता, परिवार को मिलेगा गोकुलधाम सोसाइटी जाने का मौका

लोकप्रिय पारिवारिक मनोरंजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय लाइव क्विज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से लाखों दर्शकों ने हिस्सा लिया। इटारसी निवासी उमर अहमद सिद्दीकी और उनका परिवार भी विजेता परिवारों में शामिल हुआ है।

1 से 21 अगस्त तक आयोजित हुआ लाइव क्विज

शो के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप’ पर यह लाइव क्विज 1 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, उसके लोकप्रिय किरदारों और गोकुलधाम सोसाइटी से संबंधित सवाल पूछे गए। प्रशंसकों को वास्तविक समय में अपनी जानकारी परखने और पुरस्कार जीतने का अवसर मिला।

गोकुलधाम सोसाइटी के सेट पर जाएगा विजेता परिवार

प्रतियोगिता जीतने वाले उमर अहमद सिद्दीकी और उनके परिवार को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा करने का विशेष अवसर मिलेगा। विजेता परिवार शो की शूटिंग को करीब से देखने के साथ ही कलाकारों से मुलाकात कर सकेगा। यह विशेष यात्रा सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, पहले 18 विजेता परिवारों को यह अवसर देने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए अब 18 से अधिक परिवारों को गोकुलधाम सोसाइटी के सेट पर आमंत्रित करने का फैसला लिया गया है।

दर्शकों का प्यार सबसे बड़ा पुरस्कार: असित कुमार मोदी

शो के क्रिएटर एवं प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि क्विज को दर्शकों से मिला प्यार अभिभूत करने वाला है। देशभर के परिवारों ने 18 दिनों तक शो की 18वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ प्रत्येक भारतीय परिवार का हिस्सा बन चुका है।

सोनी सब के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवणकर ने कहा कि शो ने वर्षों में दर्शकों के साथ एक विशेष रिश्ता बनाया है। लाइव क्विज को मिली प्रतिक्रिया इसी मजबूत जुड़ाव का प्रमाण है।

ऐप पर जारी होगी विजेताओं की पूरी सूची

क्विज के परिणाम प्रतिदिन घोषित किए जा रहे हैं। विजेताओं की पूरी सूची आने वाले दिनों में टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर साझा की जाएगी। आगे की औपचारिकताओं के लिए शो की टीम सभी विजेता परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp