बिहार इलेक्शन के रिजल्ट कल यानी 14 नवंबर को आने वाले है ऐसे में बिहार में प्रदेश में पोस्टरबाजी का दौर तेज हो गया है। पटना में दो बड़े पोस्टर लगे हैं, जो राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
JDU के समर्थको ने लगाए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर

जदयू समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “टाइगर अभी जिंदा है” कहा गया है, जिसमें उन्हें सभी सामाजिक वर्गों — दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यको का संरक्षक बताया गया है। यह पोस्टर चुनावी नतीजों से पहले नीतीश कुमार के प्रति पार्टी का भरोसा और उनकी सक्रियता दर्शाता है।
RJD कार्यालय के सामने लगे “अलविदा चाचा! के पोस्टर

उस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी कार्यालय के सामने “अलविदा चाचा! सिंहासन खाली करो कि तेजस्वी सरकार आ रही है” जैसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व अखिलेश यादव की तस्वीरें हैं। इस पोस्टर में सत्ता परिवर्तन और जनमत की ताकत को रेखांकित किया गया है।
दोनों पक्षों की यह पोस्टरबाजी चुनाव के अंतिम दौर में अपनी-अपनी सरकार के दावे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और राजनीतिक माहौल को गर्म रखने की रणनीति का हिस्सा है।
कल होगा बिहार की किस्मत का फैसला
कल चुनाव के नतीजे आएंगे ऐसे में दोनों ही पार्टिओ में उम्मीद की किरण है की कल का सूरज उनके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। अब देखना ये है की किसकी किस्मत का सितारा कल बिहार में चमकेगा।
