इस साल सावन पूर्णिमा 9 अगस्त को चंद्रमा मकर राशि में रहकर रात में कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दौरान शनि और चंद्रमा के बीच शत्रुता का योग बन रहा है, जिससे 3 राशियों को मानसिक तनाव, धन हानि और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि सही उपायों से इन दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
धर्म डेस्क, इंदौर।
Chandra Gochar 2025: इस साल 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा शनि की मकर राशि में रहकर रात में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। चंद्र-शनि की शत्रुता के कारण 3 राशियों को धन हानि, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में भी रुकावटें आ सकती हैं।
इस दुर्लभ संयोग से प्रभावित राशियों और नुकसान से बचने के उपाय जानने के लिए आगे पढ़ें।
मिथुन राशि
सावन पूर्णिमा पर मिथुन राशि पर संकट का संकेत
इस 9 अगस्त की सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा शनि की मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस समय जीवन में अचानक बदलाव, ऑफिस में सीनियर्स से टकराव और वाणी की कटुता परेशानी का कारण बन सकती है। यह न सिर्फ करियर को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि सामाजिक छवि भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए संयम और समझदारी से व्यवहार करना बेहद जरूरी होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सावन पूर्णिमा पर कठिन समय, रिश्तों में दरार का खतरा
इस साल सावन पूर्णिमा (9 अगस्त) को चंद्रमा के मकर राशि में गोचर का प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर नकारात्मक रहेगा। इस दौरान वाणी की तीखापन से परिवार में विवाद हो सकता है। सेहत बिगड़ने और वैवाहिक जीवन में भावनात्मक दूरी की संभावना है।
उपाय:
नुकसान से बचने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें। यह मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने में सहायक होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सावन पूर्णिमा बन सकती है संकट का कारण, रहें सतर्क
9 अगस्त की सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा के शनि की मकर राशि में गोचर का असर मीन राशि के जातकों के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। इस समय आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। गलत संगति में समय बिताने से सामाजिक छवि खराब हो सकती है। साथ ही पारिवारिक विवादों में बहस से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
उपाय:
नुकसान से बचने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यह मानसिक शांति और सुरक्षा प्रदान करेगा।

