—Advertisement—

राजपूत समाज के नेता ठाकुर भेरूसिंह चौहान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित

Author Picture
Published On: 18 September 2025
5555

—Advertisement—

ठाकुर भेरूसिंह चौहान बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नागदा जं. (निप्र):
ग्वालियर में हाल ही में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर भेरूसिंह चौहान को सर्वसम्मति से महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ठाकुर भेरूसिंह चौहान के लंबे सामाजिक अनुभव, सबको साथ लेकर चलने की कार्यशैली और समाजहित में किए गए आंदोलनों से प्रभावित होकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

श्री चौहान ने वर्षों से राजनीति से ऊपर उठकर समाजहित के लिए कार्य किया है। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और समाज के हित में अनेक आंदोलन किए, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र व राज्य सरकारों को राजपूत समाज की कई मांगें स्वीकार करनी पड़ीं।

Untitled 2

महासभा से जुड़े पदाधिकारियों का मानना है कि चौहान के नेतृत्व में 1897 से स्थापित यह संगठन न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी बसे प्रवासी भारतीय राजपूतों को एकजुट करने में सफल होगा।

ठाकुर चौहान के मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी सदस्य ठाकुर यशपाल सिंह सिसोदिया, रावले राजेन्द्र सिंह अर्जला, रावले रामनाथ सिंह नायन, मिलन सिंह चौहान, ठाकुर कुबेर सिंह पवार, ठाकुर सुरेंद्र सिंह कनवास, ठाकुर जीवन सिंह डोडिया (पिपलोदा), भूपेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह झाला, गजराज सिंह पंवार, धर्मेंद्र सिंह डोडिया, शैलेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर जीवन सिंह तंवर, बजरंग सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह डोडिया, खुशपाल सिंह डोडिया, गोविंद सिंह देवड़ा, योगेंद्र सिंह पवार, यशपाल सिंह कुशवाह, सुमीत सिंह तंवर, आदित्य सिंह रघुवंशी, चैन सिंह रघुवंशी, पंचम सिंह सोलंकी, रघुवीर सिंह चंद्रावत, सूरज सिंह पंवार, टीकेंद्र सिंह पंवार, लाला कुशवाह, कृष्णपाल सिंह चंद्रावत, जितेंद्र सिंह राठौर, योगेंद्र सिंह तंवर, महीपाल सिंह राठौड़, भवानी सिंह देवड़ा, सूरज सिंह कुशवाह, रूपम ठाकुर, वाशु सिसोदिया, भावेश चौहान, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सरोज कुंवर चौहान, प्रेम कुंवर चंद्रावत, नगर उपाध्यक्ष पिंकी शेखावत, सुरभि भदौरिया, मोनिका पंचम सिंह आदि ने भी इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की।


📅 दिनांक: 18 सितम्बर 2025
✍ संवाददाता – जीवन लाल जैन, नागदा
📞 संपर्क: 98934 18319

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp