—Advertisement—

एग्जिट पोल के नतीजों को लेके बढ़के तेज प्रताप यादव बोले – जश्न नहीं, काम की तैयारी कर रहे हैं

Author Picture
Published On: 14 November 2025
Untitled design 2025 11 14T113834.445

—Advertisement—

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ रहे है ऐसे में जहां ज्यादातर चुनाव सर्वे एनडीए की बढ़त बता रहे है। वहीं महागठबंधन के नेताओं ने इन नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि 14 नवंबर को मतगणना के नतीजे वास्तविक तस्वीर सामने लाएंगे।

महागठबंधन नेताओ ने एग्जिट पोल को बताया फ़र्ज़ी

महागठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया है साथ ही भरोसा जताया है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। इसी बीच जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का बयान भी सुर्खियों में है।

तेज प्रताब बोले

तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल पर कोई भरोसा नहीं है, क्योंकि यह कभी बढ़ा-घटा कर दिखाया जाता है। उन्होंने दावा किया कि महुआ सीट से उनकी जीत तय है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे जीत के जश्न की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा – “हम जश्न की नहीं, काम की तैयारी कर रहे हैं।”

तेज प्रताप इस बार अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला राजद उम्मीदवार डॉ. मुकेश रौशन, एनडीए की ओर से लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार सिंह और जन सुराज के प्रत्याशी इंद्रजीत प्रधान से है।

गौरतलब है कि तेज प्रताप पहले भी महुआ से विधायक रह चुके हैं। इस बार उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसी सीट पर अपने उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया था। इस पर तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी थी कि वे अपने प्रत्याशी के लिए जनता के बीच हैं और नतीजे 14 नवंबर को सामने होंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp