—Advertisement—

3 जैन संतों का ऐतिहासिक एवं भव्य मंगल मिलन 12 जुलाई को Kota में, हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा धर्मलाभ

Author Picture
Published On: 11 July 2026
WhatsApp Image 2026 07 11 at 11.34.50 PM

—Advertisement—

तीन जैन संतों का भव्य मंगल मिलन 12 जुलाई 2026 को Kota में होगा। गणधर मुनि श्री विवर्धन सागर जी, मुनि श्री विश्वास सागर जी एवं भारत गौरव आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के मंगल मिलन एवं देशना का लाभ हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा।

तीन जैन संतों का भव्य मंगल मिलन

Kota। तीन जैन संतों का भव्य मंगल मिलन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं पुण्योदय का अवसर लेकर आ रहा है। शुभ भावों के पुण्योदय से ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि परम पूज्य समाधिस्थ गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज एवं पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य परम पूज्य गणधर मुनिश्री 108 विवर्धन सागर जी महाराज के साथ प्रवर्तक मुनिश्री 108 विश्वनायक सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 विश्वदक्ष सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 विश्वहित सागर जी महाराज तथा मुनिश्री 108 विश्वभद्र सागर जी महाराज ससंघ वर्तमान में श्री दिगम्बर जैन मंदिर, महावीर नगर विस्तार योजना, कोटा में विराजमान हैं।

इसी क्रम में मुनि 108 विश्वास सागर जी महाराज भी संघ सहित विराजमान हैं, जिससे यह आयोजन और भी विशेष बन गया है।

राष्ट्र गौरव पारस जैन “पार्श्वमणि” (पत्रकार, Kota) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत गौरव परम पूज्या आर्यिका श्री 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का आर.के. पुरम दिगम्बर जैन मंदिर, कोटा से 12 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 7:15 बजे मंगल विहार होगा।

12 जुलाई को होगा भव्य मंगल मिलन

तीन जैन संतों का भव्य मंगल मिलन रविवार 12 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 8:00 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, महावीर नगर विस्तार योजना, Kota में आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में तीनों संघों का दिव्य मिलन होगा, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए मंगल देशना का भी आयोजन इसी स्थान पर किया जाएगा।

धर्मप्रेमियों के लिए यह अवसर अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है, क्योंकि एक ही स्थान पर अनेक पूज्य संतों एवं आर्यिका संघ के दर्शन एवं वाणी का लाभ प्राप्त होगा।

केशवराय पाटन में होगा वर्षायोग

राष्ट्र गौरव पारस जैन “पार्श्वमणि” ने आगे बताया कि भारत गौरव परम पूज्या आर्यिका श्री 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का वर्षायोग वर्ष 2026 में प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र, केशवराय पाटन में सम्पन्न होगा। वर्षायोग के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को धर्म, साधना एवं अध्यात्म का लाभ प्राप्त होगा।

श्रद्धालुओं से अपील

Kota जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य संतों एवं आर्यिका संघ के दर्शन, वंदना तथा मंगल देशना का लाभ लेने की अपील की गई है। यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागृति, धर्म भावना एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp