—Advertisement—

सारंगपुर में शिक्षक-पालक सम्मेलन, विद्यालय के शैक्षणिक विकास में SMC निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

Author Picture
Published On: 1 September 2026
सारंगपुर में शिक्षक-पालक सम्मेलन, विद्यालय के शैक्षणिक विकास में SMC निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

—Advertisement—

 

कन्या विद्यालय में शिक्षक-पालक सम्मेलन संपन्न, SMC का गठन

सारंगपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को शिक्षक-पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के हित एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

शासन के निर्देशानुसार सम्मेलन के दौरान शाला प्रबंधन समिति (SMC) का गठन किया गया। उपस्थित पालकों एवं समिति सदस्यों की सर्वसम्मति से ग्राम डेंडी निवासी श्री भगवान सिंह भिलाला को अध्यक्ष तथा ग्राम जमनागंज निवासी श्रीमती ललिता वर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

SMC के गठन के बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शाला प्रबंधन समिति विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति के सक्रिय सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग में सहायता मिलेगी।

प्राचार्य ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, छात्राओं की आवश्यकताओं को समझने तथा विद्यालय विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

सम्मेलन में विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षक, पालक एवं समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित समिति के माध्यम से विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

शिक्षक-पालक सम्मेलन के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थितजनों ने विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यालय के विकास के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नवगठित शाला प्रबंधन समिति से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और भौतिक सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक एवं पालकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर छात्राओं के हित में प्रभावी निर्णय लेने की दिशा में सहयोग बढ़ाना रहा।

भवदीय
दिनेश गुप्ता
प्राचार्य
शा. कन्या उ.मा.वि. सारंगपुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.)

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp