—Advertisement—

भागवत कथा से गूंजा तंबोलिया, पंडित सुनील शर्मा सुना रहे धर्म और भक्ति का संदेश

Author Picture
Published On: 12 September 2026
भागवत कथा से गूंजा तंबोलिया, पंडित सुनील शर्मा सुना रहे धर्म और भक्ति का संदेश
— Shrimad Bhagwat Katha Held in Tambolia

—Advertisement—

तंबोलिया में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

तंबोलिया। ग्राम तंबोलिया में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन नाहरगढ़ वाले पंडित श्री सुनील शर्मा के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए ग्राम तंबोलिया सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कथा के दौरान पंडित सुनील शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं प्रभावी वर्णन किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, सत्य, धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ग्रामीणों और आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कथा आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं में कथा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

देवी सिंह ताल, तहसील रिपोर्टर
दैनिक स्वराज वाणी

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp