Vishuddhasagar Ji – Swaraj Vani

सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है: पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने बताया सत्य और मधुर वाणी का महत्व
पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी ने ऋषभोदय दिल्ली की धर्मसभा में सत्य धर्म और मधुर वाणी का महत्व बताते हुए कहा कि सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है।

सत्य जीवन का श्रृंगार है, सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है : पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी

कटु वचन देते हैं गहरे घाव, वाणी को मिश्री जैसा मधुर बनाने का दिया संदेश

ऋषभोदय, दिल्ली। दिगम्बर जैन धर्म के उन्नायक पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए सत्य धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि सत्य जीवन का श्रृंगार है और सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है। मनुष्य को सत्य जानने, सत्य मानने और सत्यपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।

गुरुदेव ने कहा कि सत्य सुख का साधन है, सत्य धर्म है, सत्य व्रत है और सत्य सिद्धि का साधन है। सत्य अहिंसा और शांति का आधार है। सत्यपूर्ण जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन उसका फल श्रेष्ठ होता है।

सत्य जानने के लिए पक्षपात से ऊपर उठना जरूरी

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने कहा कि जो व्यक्ति सत्य को जानना चाहता है, उसे सम्प्रदाय, पंथ और पक्ष से ऊपर उठकर निष्पक्ष दृष्टि अपनानी होगी। पक्षपात से मुक्त होकर ही यथार्थ सत्य को समझा जा सकता है। सत्य को जानना कठिन है और उसे स्वीकार कर जीवन में उतारना उससे भी अधिक कठिन है।

वाणी से होती है व्यक्तित्व की पहचान

गुरुदेव ने कहा कि व्यक्ति की वाणी से उसके संस्कार, ज्ञान, आंतरिक भाव और व्यक्तित्व की पहचान होती है। सज्जनों की वाणी हितकारी, मर्यादित और प्रिय होती है।

उन्होंने कहा कि हमारी वाणी मिश्री की तरह मधुर होनी चाहिए। वचन स्वयं और दूसरों के लिए कल्याणकारी हों। शब्द वीणा के संगीत जैसे मधुर हों, किसी को चोट पहुंचाने वाले बाण की तरह नहीं।

कटु वचन का घाव लंबे समय तक रहता है

गुरुदेव ने कहा कि कटु वचन हथियार से भी अधिक गहरे घाव कर सकते हैं। तलवार से लगा घाव समय के साथ भर सकता है, लेकिन कठोर शब्दों से पहुंची पीड़ा वर्षों तक मन में रह सकती है।

उन्होंने संदेश दिया कि मनुष्य को मधुर सोचना, मधुर बोलना और मधुर व्यवहार करना चाहिए। सत्य और मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति सभी का प्रिय बनता है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव के मंगल प्रवचनों का धर्मलाभ लिया।

राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

दैनिक स्वराज वाणी

“सैनिक और संत एक समान”: आचार्य विशुद्धसागर जी ने धर्म, जनकल्याण, राष्ट्ररक्षा और आत्मशुद्धि का संदेश श्रद्धालुओं को दिया
“सैनिक और संत एक समान, दोनों देश की रक्षा करते हैं” : आचार्य विशुद्धसागर जी

राजेश जैन दद्दू

दिल्ली, इंदौर

*ऋषभ विहार में धर्मसभा – धर्म का अर्थ संप्रदाय नहीं, जन कल्याण है। पश्चाताप और आलोचना से चित्त प्रसन्न रखो

दिल्ली स्थित *ऋषभ विहार* में विराजित दिगम्बर जैन धर्म के उन्नायक *पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव* ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए धर्म, समाज और नैतिकता पर सारगर्भित प्रवचन दिया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने अपनी मंगल देशना में कहा कि

*धर्म का वास्तविक स्वरूप* “सहज-शांत प्रकृति, क्षमाशील, नैतिक-व्यक्ति ही धार्मिक हो सकता है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म में वास्तव में कोई संप्रदाय नहीं है। सत्य-धर्म वही है जो जन-जन के कल्याण, सुख-शांति और आनंद में सहयोगी बने। धर्म का उद्देश्य भेद नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और उत्थान है। सैनिक और संत एक समान।

आचार्य श्री ने समाज के दो स्तंभों की तुलना करते हुए कहा “सैनिक और संत एक समान हैं।”

साधु संत नैतिक-धार्मिक उपदेश देकर जन-जन को नैतिक पतन से बचाते हैं, पापों से रक्षा करते हैं। ऐसे ही देश के सैनिक होते हैं जो शत्रुओं से देश की रक्षा करते हैं।”

उन्होंने कहा संत और साधु दोनों ही देश की रक्षा एवं उत्थान में सहयोगी बनते हैं। जिस देश में संत, सैनिक, साहूकार और विद्वान हों, वहीं प्रवास करना चाहिए। देश के विकास में साधु, सैनिक और साहित्यकार का बहुत बड़ा योगदान होता है।

*शल्य हटाओ, शांति पाओ*

गुरुदेव ने जीवन को कष्टकारी बनाने वाले “शल्य” पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा व्यक्ति को शूल से भी अधिक कष्टकारी जो चुभता है उसका नाम है शल्य।”

व्यक्ति जो कार्य कषाय से प्रभावित होकर, कुटिलता पूर्वक करता है, छिपाकर करता है वह उसे शल्य बन जाती है।”

इससे बचने का उपाय बताते हुए मुनिराज ने कहा शल्य हटाओ, सुखी हो जाओ।” यदि कोई पाप हो गया है तो उसका पश्चाताप, प्रायश्चित्त और आलोचना करो। इससे चित्त प्रसन्न रहता है और आत्मा हल्की होती है।

धर्मसभा के अंत में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के वचनों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया और “जय जिनेन्द्र” के जयकारों के साथ सभा सम्पन्न हुई।

बॉक्स आइटम – “गुरुवाणी के 3 सूत्र”*

1. *धर्म:* सत्य धर्म वही जो जन कल्याण और शांति में सहायक बने

2. *समाज:* संत-सैनिक-साहूकार-विद्वान वाले देश का ही उत्थान होता है

3. *आत्मशुद्धि:* शल्य = छिपा हुआ पाप। पश्चाताप और आलोचना से इसे हटाओ

राजेश जैन दद्दू

आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज का संदेश: पहले स्वयं का कल्याण करो, फिर दूसरों के बारे में सोचो
*”पहले स्वयं का कल्याण करो, फिर दूसरों का सोचो”*

*”जलो मत, जलाओ मत, दीप की तरह जलो” : आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज*

*”संयम-साधना, सत्य-अहिंसा ही जीवन का सार”*

राजेश जैन दद्दू

*दिल्ली/इंदौर।* दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति के महामहिम उन्नायक *आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव* ने ऋषभोदय जैन मंदिर में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुखद अनुभूति प्राप्त करनी है तो दूसरों की गलती मत देखो। दूसरों के सुधार में अपना अमूल्य समय व्यतीत मत करो। *पहले स्वयं का कल्याण करो, फिर दूसरों का सोचो।*

आचार्य श्री ने कहा “शास्त्र बहुत हैं, विद्यायें अनंत हैं, शक्ति अल्प है, सामर्थ्य कम है, आयु थोड़ी है। इसलिए गुरु-उपदेश से, आगम पारायण से इतना समझ लो कि *मैं भिन्न हूँ, मेरे भिन्न हैं।* आत्मा का स्वभाव परभावों से अत्यन्त भिन्न है।”

क्या सार?* इस प्रश्न का उत्तर देते हुए गुरुदेव ने कहा *गुरु वचन ही सार है। संयम-साधना ही सार है। सत्य-अहिंसा, दया-करुणा ही सार है।

*”जलो मत, जलाओ मत”* विषय पर उन्होंने कहा कि दूसरों की उन्नति और सफलता पर जलो मत, ईर्ष्या मत करो। *”जलना है, तो दीप की तरह जलो। स्वयं भी प्रकाशित रहो, दूसरों को भी प्रकाशित करो।”*

*क्या सुन्दर? क्या असुन्दर?*

आचार्य श्री ने समझाया “वस्तु तो जैसी है, वैसी ही है। न कोई वस्तु सुन्दर है, न असुन्दर। जिस वस्तु एवं व्यक्ति से जिसकी प्रीति होती है, उसमें व्यक्ति का राग होता है और वह उसे श्रेष्ठ लगती है।”

*क्या अमृत? क्या जहर?*

गुरुदेव ने कहा “कषाय परिणति, कषायपूर्ण भाव, वासना, क्रूर परिणाम, ईर्ष्या-कलह ही विष हैं। *आपका विशुद्ध भाव, विशुद्धि, संयम, वीतराग परिणति ही अमृत है।* विनय, विवेक, परोपकार और गुरु-वचन ही अमृत हैं।”

*”शनैः पंथः, शनैः शनैः”*

आचार्य श्री ने जीवन का सूत्र देते हुए कहा “एक-एक कदम बढ़ाते-बढ़ाते मंजिल पर पथिक पहुँच जाता है और एक-एक पृष्ठ पढ़ते-पढ़ते ग्रन्थ पूर्ण हो जाता है। *धैर्यपूर्वक कार्य करो, सफलता अवश्य मिलेगी। बढ़ते चलो, रुको मत, थको मत।*”

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने गुरुदेव के वचनों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

*देशनाचार्य:* दिगम्बर जैन संत आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज

*नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु*

राजेश जैन दद्दू