SpineSurgery – Swaraj Vani

World Spine Day पर इंदौर में डॉक्टरों की साइक्लोथॉन, रीढ़ की सर्जरी को लेकर भ्रांतियाँ दूर करने की अपील
World Spine Day पर इंदौर में डॉक्टरों की साइक्लोथॉन, रीढ़ की सर्जरी को लेकर भ्रांतियाँ दूर करने की अपील

70 से 80 ऑर्थोपेडिक और स्पाइन सर्जन, एनेस्थेटिस्ट साइकिल पर उतरे; सर्जरी करा चुके मरीज भी हुए शामिल

इंदौर। World Spine Day पर शुक्रवार को इंदौर की सड़कों पर एक अलग नज़ारा दिखा। रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर के डॉक्टर साइकिल पर निकले। इंदौर स्पाइन सर्जन एसोसिएशन (ISSA) की ओर से आयोजित इस साइक्लोथॉन में 70 से 80 वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्पाइन सर्जन और एनेस्थेटिस्ट शामिल हुए। डॉक्टरों ने नियमित व्यायाम और फिटनेस का संदेश दिया और रीढ़ की सर्जरी को लेकर लोगों के मन में बैठे डर और भ्रांतियों को दूर करने की अपील की।

सर्जरी करा चुके मरीजों ने भी चलाई साइकिल

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि हाल ही में स्पाइन सर्जरी करा चुके एक-दो मरीज भी डॉक्टरों के साथ साइकिल चलाते नजर आए। उनकी भागीदारी के जरिए यह संदेश दिया गया कि उचित इलाज और डॉक्टर की सलाह के अनुसार रिकवरी के बाद मरीज फिर से सक्रिय जीवनशैली अपना सकते हैं।

ISSA के सचिव डॉ. अविनाश जैन ने बताया कि समाज में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी को लेकर कई भ्रांतियाँ हैं। ऑपरेशन के बाद सामान्य जीवन न जी पाने की आशंका के कारण लोग इलाज कराने में हिचकते हैं। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद मरीजों का साइकिल चलाना ऐसे लोगों का भरोसा बढ़ाने वाला संदेश है।

वरिष्ठ स्पाइन सर्जनों ने किया नेतृत्व

साइक्लोथॉन का नेतृत्व ISSA के अध्यक्ष डॉ. एसके लूनावत, उपाध्यक्ष डॉ. प्रसाद पटगांवकर और सचिव डॉ. अविनाश जैन ने किया। एसोसिएशन ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स ऑफ इंदौर (AOSI) के सचिव डॉ. प्रणव महाजन भी आयोजन में शामिल हुए। वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. मसंद और डॉ. मनचंदा सहित अन्य चिकित्सकों ने भी हिस्सा लिया।

नियमित व्यायाम पर जोर

आयोजन में शहर के सक्रिय साइकिल राइडर्स ने भी भाग लिया। डॉक्टरों ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधि स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत रखने में इसकी बड़ी भूमिका है। साइक्लोथॉन के जरिए आम लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि रीढ़ की समस्या होने पर समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लें और भ्रांतियों के कारण इलाज में देरी न करें।

ट्रैफिक पुलिस का सहयोग, आभार

रैली के सुरक्षित और सुचारू संचालन में इंदौर यातायात पुलिस ने सहयोग किया। आयोजन के अंत में ISSA की ओर से चिकित्सकों, एनेस्थीसिया क्लब के सदस्यों, साइकिल राइडर्स और प्रशासन का आभार जताया गया।