Six Day Diwali – Swaraj Vani

Morena : इस वर्ष पांच की जगह छह दिनों का होगा दीपावली पर्व, 6 नवंबर को धनतेरस और 11 को भाई दूज
इस वर्ष पांच की जगह छह दिनों का होगा दीपावली पर्व, 6 नवंबर को धनतेरस और 11 को भाई दूज

Morena (मनोज जैन नायक)। इस वर्ष दीपावली से जुड़े प्रमुख त्योहार पांच के बजाय छह दिनों तक मनाए जाएंगे। तिथियों के आरंभ और समाप्ति के समय में विशेष संयोग बनने के कारण धनतेरस से भाई दूज तक पर्वों का क्रम छह दिनों में पूरा होगा। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने पर्वों की तिथियों और धार्मिक परंपराओं के आधार पर यह जानकारी दी।

डॉ. जैन के अनुसार, धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के दिन सूर्यास्त के समय प्रदोषकाल में संबंधित तिथि विद्यमान रहेगी। इसी आधार पर इन पर्वों की पूजा-अर्चना की जाएगी। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि जयंती और यमदीपदान, दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन तथा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि भाई दूज का पर्व अपराह्नकाल यानी दोपहर बाद मनाया जाता है। इस वर्ष 10 और 11 नवंबर, दोनों दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया अपराह्नकाल में रहेगी। ऐसी स्थिति में दूसरे दिन की द्वितीया ग्रहण करने की परंपरा के अनुसार बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।

छह दिनों के प्रमुख पर्व और तिथियां

6 नवंबर, शुक्रवार — धनतेरस: द्वादशी तिथि सुबह 10:31 बजे समाप्त होगी, जिसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ होगी। त्रयोदशी प्रदोषकाल से पूरी रात रहने के कारण इस दिन धनत्रयोदशी, श्री धन्वंतरि जयंती और यमदीपदान मनाया जाएगा।

7 नवंबर, शनिवार — छोटी दीपावली: त्रयोदशी तिथि सुबह 10:48 बजे समाप्त होगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होकर प्रदोषकाल सहित पूरी रात रहेगी। इस दिन छोटी दीपावली और यमदीपदान किया जाएगा। अगले दिन रूप चतुर्दशी एवं नरक चतुर्दशी का अरुणोदय स्नान होगा।

8 नवंबर, रविवार — बड़ी दीपावली: चतुर्दशी तिथि सुबह 11:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी, जो सूर्यास्त के समय प्रदोषकाल में विद्यमान रहेगी और पूरी रात रहेगी। इसलिए इस दिन बड़ी दीपावली और श्री महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा।

9 नवंबर, सोमवार — गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: अमावस्या तिथि दोपहर 12:32 बजे समाप्त होकर कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ होगी। इस अवसर पर गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा।

11 नवंबर, बुधवार — भाई दूज: 10 और 11 नवंबर को द्वितीया तिथि अपराह्नकाल में रहने के कारण दूसरे दिन की तिथि मान्य होगी। डॉ. जैन के अनुसार, 11 नवंबर को दोपहर 1:27 बजे से 3:37 बजे तक भाई दूज के लिए उपयुक्त समय रहेगा।

डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि तिथियों के आरंभ और समाप्ति के समय तथा धार्मिक परंपराओं के आधार पर त्योहारों का निर्धारण किया जाता है। इसी कारण इस वर्ष दीपावली से जुड़े प्रमुख पर्व छह दिनों में संपन्न होंगे।