#SiddhachakraVidhan – Swaraj Vani

Agra में भव्य घटयात्रा और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ पीएनसी परिवार का 9 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान
Agra में भव्य घटयात्रा और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ पीएनसी परिवार का नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान

श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ

मुरैना/Agra । अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में डी-ब्लॉक, कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। भव्य घटयात्रा और ध्वजारोहण के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में अनुष्ठान शुरू हुआ। पूज्य मुनि श्री 108 समत्वसागर जी महाराज, मुनि श्री 108 शीलसागर जी महाराज और मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन और आकाश जैन शास्त्री के निर्देशन में यह आयोजन हो रहा है। पहले ही दिन पूरा कमला नगर क्षेत्र जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा।

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

कमला नगर जैन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ भव्य शोभायात्रा एवं घटयात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में दो सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर उत्साह से भाग लिया। चार बैंड, नगाड़े, ढोल, आकर्षक बग्घी, सजे-धजे ऊंट और घोड़ियां तथा विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों की झांकी, बुआओं की झांकी और समाज के प्रमुख परिवारों की झांकियों ने आयोजन की भव्यता बढ़ा दी।

ऐसा रहा शोभायात्रा का क्रम

शोभायात्रा में सबसे आगे बैनर, ऊंट, जैन ध्वज, पांच सजी-धजी घोड़ियां और नगाड़े चल रहे थे। इसके बाद बच्चों की झांकी, ढोल, बैंड और पुण्यार्जक परिवारों की झांकियां रहीं। सुसज्जित रथों में पुण्यार्जक परिवार के प्रदीप जैन, सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन और योगेश जैन सपरिवार विराजमान थे। मंगल कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतार के बाद विशाल बैंड, श्रीजी का रथ, पूज्य महाराज श्री ससंघ और 12 छत्रधारी शामिल रहे। भगवान के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे।

मार्ग में पुष्पवर्षा, आरती से स्वागत

घटयात्रा और श्रीजी की रथयात्रा डी-ब्लॉक, कमला नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, भगवान के दर्शन किए और आरती उतारी। जैन समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

विधि-विधान से हुआ ध्वजारोहण

आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद मंडप उद्घाटन किया गया। ध्वजारोहण के माध्यम से नौ दिवसीय विधान के निर्विघ्न और मंगलमय समापन की कामना की गई। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चना और विधान की अन्य मांगलिक क्रियाएं हुईं। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अर्घ्य समर्पित कर पुण्यार्जन किया।

मुनि श्री ने दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्मवृद्धि का मंगल आशीर्वाद दिया। आयोजन के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है।

17 से 25 नवंबर तक चलेगा आयोजन

पीएनसी परिवार द्वारा आयोजित यह नौ दिवसीय विधान 17 से 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक पूजन, अर्घ्य समर्पण, गुरु भक्ति, मंगल प्रवचन सहित विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ और पुण्यार्जन करेंगे।