Shooting Case – Swaraj Vani

नागौद गोलीकांड: युवक की हत्या के प्रयास का दूसरा आरोपी अभिलाष लोधी गिरफ्तार, बाइक जब्त
नागौद गोलीकांड: युवक की हत्या के प्रयास का दूसरा आरोपी अभिलाष लोधी गिरफ्तार, बाइक जब्त

22 वर्षीय घनश्याम कुशवाहा पर पिस्टल से किए थे तीन फायर, पुलिस पहले ही एक आरोपी को पकड़ चुकी है; दूसरे आरोपी को जेल भेजा

सतना (शुभम रजक)। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी अभिलाष लोधी (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, अभिलाष लोधी निवासी इटौरा खुर्द की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बारापत्थर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक जब्त की है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर चुकी है।

घर से लौटते समय घेरकर किया हमला

मामला 8 नवंबर का है। पुलिस के अनुसार, अभिलाष लोधी और प्रिंस यादव सुबह करीब 10:30 बजे सतना पट्टी निवासी 22 वर्षीय घनश्याम कुशवाहा के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने घनश्याम के पिता से उसके बारे में जानकारी ली। पिता ने बताया कि घनश्याम नागौद गया हुआ है। इसके बाद दोनों आरोपी ललचहा मोड़ पर राणा यादव की दुकान के पास उसका इंतजार करने लगे।

कुछ समय बाद घनश्याम अपने साथी राजा यादव के साथ नागौद से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज और धमकी दी गई, फिर प्रिंस यादव ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

पैर में लगी थी गोली

पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान कुल तीन फायर किए गए। इनमें एक गोली हवा में चलाई गई, जबकि दो गोलियां घनश्याम को निशाना बनाकर दागी गईं। एक गोली उसे नहीं लगी, जबकि दूसरी उसके पैर में जा लगी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

मामले में पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब अभिलाष लोधी को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गोलीकांड के पीछे की वजह और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल के स्रोत का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है। इन सवालों पर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।