Self Employment – Swaraj Vani

सारंगपुर में युवा संवाद: मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने Gen-Z के सवालों के दिए जवाब, रोजगार से AI तक हुई चर्चा
सारंगपुर में युवा संवाद: मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने Gen-Z के सवालों के दिए जवाब, रोजगार से AI तक हुई चर्चा

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने बेरोजगारी, कौशल विकास, स्वरोजगार और विदेशों में नौकरी के अवसरों पर पूछे सवाल; मंत्री बोले- युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनाना लक्ष्य

सारंगपुर। युवाओं के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से सारंगपुर के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवाओं ने रोजगार, बेरोजगारी, कौशल विकास, स्वरोजगार, आईटीआई प्रशिक्षण, महिला सशक्तीकरण, विदेशों में नौकरी के अवसर और राजनीति में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल पूछे। मंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का सहज और विस्तारपूर्वक जवाब देते हुए उनके करियर और भविष्य से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

युवाओं को रोजगार देने वाला बनाना सरकार का लक्ष्य

संवाद के दौरान मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। युवाओं को अपनी रुचि, क्षमता और बाजार की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करना होगा, ताकि वे रोजगार के बदलते अवसरों का लाभ उठा सकें।

बेरोजगारी का समाधान कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप

बेरोजगारी से जुड़े विद्यार्थियों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देना रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। इसके लिए कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आईटीआई और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये संस्थान युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. टेटवाल ने कहा कि कृषि आधारित उद्योग, पशुपालन, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से पात्र युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी लेकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर

महिला सशक्तीकरण से जुड़े प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमिता से जोड़ना आवश्यक है। महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता परिवार और समाज दोनों को मजबूत बनाती है। सरकार महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

AI और डिजिटल स्किल से युवाओं को बनना होगा सक्षम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीकी बदलावों को लेकर युवाओं की जिज्ञासाओं पर मंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदल रहा है। ऐसे में युवाओं को कंप्यूटर ज्ञान, डिजिटल स्किल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीकी दक्षता और कम्युनिकेशन स्किल पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समय के साथ अपने हुनर और कार्यक्षमता को लगातार विकसित करना चाहिए। विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए भाषा ज्ञान, तकनीकी दक्षता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण है।

राजनीति और सामाजिक सेवा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

राजनीति एवं सामाजिक सेवा में युवाओं की भागीदारी को लेकर मंत्री ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। राजनीति और सामाजिक सेवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने मध्यप्रदेश को रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश, उद्योगों की स्थापना, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और युवाओं के प्रशिक्षण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।

युवाओं से बोले- सपने बड़े रखें, असफलताओं से निराश न हों

कार्यक्रम के समापन पर मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने सपनों को बड़ा रखें, मेहनत पर विश्वास करें और असफलताओं से कभी निराश न हों। युवा केवल प्रदेश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश का हर युवा हुनरमंद बने, आत्मनिर्भर बने और अपने सपनों को साकार करे। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश के युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विद्यार्थियों को मिला करियर और भविष्य के लिए मार्गदर्शन

युवा संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक रहा। रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों पर सीधे मंत्री से सवाल पूछने और जवाब प्राप्त करने का अवसर मिलने से छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता गुप्ता, महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।