Rashtriya Jinshasan Ekta Sangh – Swaraj Vani

आगामी जनगणना 2027: जैन समाज की सही पहचान के लिए राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने इंदौर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
आगामी जनगणना 2027: जैन समाज की सही पहचान के लिए राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने इंदौर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

*2011 में इंदौर में जैन आबादी 71 हजार दिखाई, वास्तविक संख्या 3 लाख से अधिक – प्रशासन से पारदर्शी गणना की मांग*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 में जैन समाज की वास्तविक जनसंख्या के सही व सटीक आंकड़े दर्ज कराने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के संवाहक मयंक जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर जिला प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट राजीव जैन, गिरीश जैन एवं धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन ‘दद्दू’ विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि 2027 की जनगणना में जैन समाज के आंकड़ों को लेकर पूर्व में हुई तकनीकी त्रुटियों को न दोहराया जाए।

*2011 के आंकड़े बनाम वास्तविक स्थिति -*

ज्ञापन में 2011 की जनगणना रिपोर्ट में मौजूद गंभीर विसंगतियों को रेखांकित किया गया। वर्ष 2011 की जनगणना में इंदौर जिले में जैन समुदाय की कुल आबादी मात्र 71,667 दर्ज की गई थी, जो इंदौर की कुल जनसंख्या का लगभग 2.19% ही दर्शाती है। जबकि जैन समाज के स्थानीय निकायों, ट्रस्टों और सामाजिक सर्वेक्षण के अनुसार इंदौर में जैन समाज की आबादी दर्ज संख्या से 3 से 5 गुना अधिक है। अनुमानित तौर पर इंदौर और उसके आसपास के क्षेत्रों में जैन समाज की जनसंख्या 3 लाख से 3.5 लाख से भी अधिक है।

*आंकड़ों में अंतर के प्रमुख कारण -*

राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के सामने वे कारण भी रखे जिनकी वजह से संख्या कम दर्ज हो जाती है। पहला – धार्मिक कोड में अस्पष्टता, कई बार प्रगणक या परिवार के सदस्य धर्म के कॉलम में स्पष्ट ‘जैन’ दर्ज कराने के बजाय उपनाम या अन्य आधार पर प्रविष्टि कर देते हैं। दूसरा – श्वेतांबर, दिगंबर, स्थानकवासी, मूर्तिपूजक आदि पंथों के उल्लेख के कारण मूल ‘जैन’ धर्म कोड दर्ज करने में भ्रम बन जाता है। तीसरा – जमीनी स्तर पर आम नागरिकों और जनगणना कर्मचारियों के बीच सही जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन का अभाव।

*संघ की प्रमुख मांगें -*

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि जनगणना 2027 के लिए तैनात होने वाले प्रगणकों और अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए कि धर्म के कॉलम में ‘जैन’ दर्ज करते समय किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न हो तथा डेटा प्रविष्टि के दौरान पारदर्शी सत्यापन व्यवस्था अपनाई जाए।

*देशभर के जैन समाज से आह्वान -*

ज्ञापन सौंपने के पश्चात संघ के संवाहक मयंक जैन ने पूरे देश के जैन समाज से आह्वान किया कि आगामी 2027 की जनगणना में समाज का प्रत्येक परिवार स्वयं जागरूक रहे और यह सुनिश्चित करे कि गणना पत्रक के धर्म कॉलम में ‘जैन’ ही दर्ज हो। यह जागरूकता अभियान केवल इंदौर तक सीमित न रहकर संपूर्ण भारतवर्ष में चलाया जाएगा।

*क्यों महत्वपूर्ण है सही जनगणना?*

प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह विषय केवल आंकड़ों का नहीं है, बल्कि जैन समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक अस्तित्व की रक्षा, अल्पसंख्यक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के सुचारू लाभ तथा भविष्य की शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक नीतियों के निर्माण का आधार स्तंभ है। संघ ने विश्वास जताया है कि इंदौर प्रशासन इस अति-संवेदनशील विषय पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उचित दिशा-निर्देश जारी करेगा।

*प्रचार प्रमुख – राजेश जैन दद्दू, इंदौर

Agra Jain Muni Samatva Sagar: कथित दुर्व्यवहार पर जैन समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Agra के छीपीटोला में जैन मुनि श्री 108 समत्वसागर महाराज के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने विरोध जताते हुए जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

*Agra में जैन मुनि श्री समत्वसागर महाराज के साथ दुर्व्यवहार – राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने किया तीव्र विरोध, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर/Agra।* पर्वराज पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस ही उत्तर प्रदेश के आगरा के *छीपीटोला* क्षेत्र में चातुर्मास रत श्रंमण संस्कृति के महामहिम संत के कुल गौरव शिष्य परम पूज्य मुनि श्री सम्तव सागर जी महाराज के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना ने समस्त भारत वर्षीय जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है।राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू , राकेश गोहिल,मंयक जैन ने इस कायरतापूर्ण घटना की घोर निंदा करते हुए तीव्र आक्रोश व्यक्त करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के छीपीटोला इलाके में अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले, ‘गूगल बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध, परम पूज्य *जैन मुनि श्री 108 समत्वसागर जी महाराज* के साथ कथित रूप से मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना सामने आई। दद्दू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही भारत वर्षीय सकल जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया और आगरा में बड़ी संख्या में समाजजन सड़क पर उतर आए। आक्रोशित समाजजनों ने छीपीटोला में चक्का जाम कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ कर भीड़ से अलग कर अपनी हिरासत में लिया है।गिरफ्तार आरोपी

1. *नितिन शिवहरे*

2. *मोतीलाल शिवहरे*

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ की तीखी प्रतिक्रिया –

इस घटना पर *राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, एवं धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू, इंदौर* ने कहा कि –

> “जैन मुनि नग्न दिगंबर मुद्रा में अहिंसा, करुणा और विश्व शांति का प्रतीक हैं। धार्मिक पर्व पर्युषण के दौरान जैन मुनि के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद गंभीर और निंदनीय है। यह केवल एक मुनि पर हमला नहीं, बल्कि भारत की संत-संस्कृति और धर्माचार्यों के सम्मान पर हमला है।”

संघ ने उत्तर प्रदेश सरकार और आगरा प्रशासन से मांग की है कि –

1. दोनों आरोपियों पर *रासुका (NSA) एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने की सुसंगत धाराओं* में कठोरतम कानूनी कार्रवाई हो।

2. भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जैन संतों की विहार सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटोकॉल बनाया जाए।

3. दोषियों को ऐसी सजा दी जाए कि भविष्य में कोई भी धर्माचार्य के अपमान की हिम्मत न कर सके।

*जैन समाज की मांग – दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।*

संघ ने समस्त जैन समाज से शांति बनाए रखते हुए, अहिंसक तरीके से न्याय की मांग करने की अपील की है।

*धर्माचार्यों का सम्मान, समाज की अस्मिता – यही है हमारी पहचान।*जब तक सुरज चांद रहेगा तब तक मुनियों का सम्मान रहेगा।

नमोस्तु शासन जयवंत हो

*विनीत -*

*राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ, भारत*

*प्रवक्ता – राजेश जैन दद्दू, इंदौर*