PWD Engineer Transfer – Swaraj Vani

MP PWD Transfer List 2026: लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 120 इंजीनियरों को मिली नई जिम्मेदारी
MP PWD Transfer List 2026: लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 120 इंजीनियरों को मिली नई जिम्मेदारी

पांच अलग-अलग आदेश जारी, पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना; 45 कार्यपालन यंत्रियों और 16 अधीक्षण यंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियरों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने पांच अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 120 इंजीनियरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें अधिकांश अधिकारी वे हैं, जिन्हें 13 जुलाई 2026 को पदोन्नति दी गई थी। पदोन्नति के बाद अब इन अधिकारियों को मैदानी और प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

45 कार्यपालन यंत्रियों की नई पदस्थापना

विभाग ने सहायक यंत्री से कार्यपालन यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत हुए 45 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। भोपाल में रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1 और अमित नर्गेश को राजधानी संभाग क्रमांक-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, वर्तिका तोमर, एकता सांगुले, अमृता सिंह और झाम सिंह बारस्कर को प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।

इंदौर में दिव्यानी सिंह, ईशान निगम, पलक जैन और शुभम मौर्य को अलग-अलग संभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सीहोर में नयना दुबे, जबलपुर में रोहित साहू, सागर में सीमा रजक, ग्वालियर में भुवना जोशी, बुधनी में नीतू पटेल और उज्जैन में अंकुर श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है।

53 इंजीनियरों के पदनाम से हटा ‘प्रभारी’ शब्द

पदोन्नति पाने वाले 53 इंजीनियरों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही बरकरार रखा गया है। अब ये अधिकारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री के बजाय पूर्णकालिक कार्यपालन यंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन अधिकारियों में मनीष उदेनिया, हरिशंकर जायसवाल, प्रीति यादव, आत्माराम मोरे, विजय सिंह, प्रशांत गौड़ और नीतेश सूर्यवंशी सहित अन्य नाम शामिल हैं।

16 अधिकारियों को अधीक्षण यंत्री का प्रभार

विभाग ने पदोन्नत हुए 16 कार्यपालन यंत्रियों को प्रभारी अधीक्षण यंत्री (SE) की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें सुभाष पाटिल, सुनील कुमार कौरव, सीमा प्रभाकर, प्रवीण कुमार निगम, आसिफ मंडल और नीलेश कुमार गुप्ता शामिल हैं।

वहीं, अधीक्षण यंत्री के पद पर पदोन्नत अजय आनंद लिखार और डी.के. शारीवान को उनकी वर्तमान पदस्थापना पर ही बरकरार रखा गया है।

चार असिस्टेंट इंजीनियरों को मिला उच्च पद का प्रभार

विभाग ने चार असिस्टेंट इंजीनियरों को भी उच्च पद का प्रभार सौंपा है। इनमें संकल्प गोल्या को ग्वालियर के भवन संभाग, सुखराम परते को भोपाल के राजधानी निर्माण संभाग-2, रविन्द्र कुमार वर्मा को इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग और जेके मीना को इंदौर सेतु संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद लोक निर्माण विभाग में पदोन्नत इंजीनियरों को नई जिम्मेदारियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।