Pramod Sadani – Swaraj Vani

Sarangpur : पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद सदानी ने भोपाल में दिग्विजय सिंह से की सौजन्य भेंट, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हुई विस्तृत चर्चा
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद सदानी ने भोपाल में दिग्विजय सिंह से की सौजन्य भेंट, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हुई विस्तृत चर्चा

सारंगपुर में 26 अक्टूबर को प्रस्तावित यात्रा को लेकर बनी रणनीति, 27 अक्टूबर को प्रेसवार्ता के लिए मिली सहमति

Sarangpur। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भोपाल पहुंचकर सारंगपुर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद सदानी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सारंगपुर में प्रस्तावित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

यात्रा को लेकर प्रेसवार्ता की बनी सहमति

मुलाकात में सदानी ने बताया कि सारंगपुर में 26 अक्टूबर को सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा प्रस्तावित है। इसे लेकर उन्होंने सारंगपुर में जिला स्तरीय प्रेसवार्ता आयोजित करने की बात रखी। इस पर दिग्विजय सिंह ने 27 अक्टूबर को प्रेसवार्ता के लिए सहमति दी।

नगर की समस्याओं से कराया अवगत

प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र की समसामयिक गतिविधियों, नगर विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सदानी ने सारंगपुर नगर की वर्तमान स्थिति, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से दिग्विजय सिंह को अवगत कराया। उन्होंने जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का आग्रह किया।

दिग्विजय सिंह ने ली नगर की जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी प्रमोद सदानी से नगर की गतिविधियों की जानकारी ली और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने और संघर्ष करने की बात कही।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश शर्मा, राजेश बंसल, गोपाल राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।