Parshwanath Digambar Jain Bada Mandir – Swaraj Vani

Morena : बचपन में मिले संस्कार आजीवन बनाते हैं संस्कारवान: मुरैना में बोले आचार्य उदारसागर महाराज
बचपन में मिले संस्कार आजीवन बनाते हैं संस्कारवान: मुरैना में बोले आचार्य उदारसागर महाराज

गीली मिट्टी की तरह होती है बचपन की नींव

Morena (मनोज जैन नायक)। नगर में विराजमान जैनाचार्य श्री 108 उदारसागर महाराज ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में संस्कारों की नींव बचपन से ही पड़ती है। उन्होंने कहा कि गीली मिट्टी को मनचाहा आकार दिया जा सकता है, लेकिन सूख जाने के बाद उसे नया आकार देना कठिन हो जाता है। इसी तरह बाल्यावस्था में बच्चों को जो संस्कार दिए जाते हैं, उनका प्रभाव जीवनभर बना रहता है। इसलिए बच्चों को बचपन से ही मंदिर ले जाना, जिनेन्द्र भगवान के दर्शन कराना और धर्म की शिक्षा देना जरूरी है।

गृहस्थ धर्म के आठ मूलगुण

आचार्यश्री ने गृहस्थ धर्म के आठ मूलगुणों की व्याख्या करते हुए आचार्य समंतभद्र स्वामी रचित रत्नकरण्ड श्रावकाचार का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गणधरदेव और श्रुतकेवली जैसे श्रमणश्रेष्ठ महापुरुषों ने मद्य, मांस और मधु के त्याग के साथ पांच अणुव्रतों को गृहस्थ के आठ मूलगुण बताया है। पंच उदुम्बर फलों का त्याग भी जैन परंपरा में महत्वपूर्ण माना गया है। इन फलों में सूक्ष्म और त्रस जीवों की उत्पत्ति होने के कारण इन्हें अभक्ष्य माना गया है। इनका त्याग जीवदया और अहिंसा की भावना को मजबूत करता है।

जिनदर्शन से निर्मल होते हैं विचार

आचार्यश्री ने कहा कि जिनेन्द्र भगवान के दर्शन केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि आत्मकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। माता-पिता का दायित्व है कि वे बच्चों को प्रतिदिन मंदिर ले जाएं। उन्होंने कहा कि जैसे सिनेमा घरों के बाहर लगे चित्र और पोस्टर देखकर मन में अनेक विचार उठते हैं, वैसे ही वीतरागी जिनेन्द्र भगवान की शांत और निर्विकार प्रतिमा के दर्शन से पवित्र विचार आते हैं और स्वयं भगवान बनने की भावना जागती है।

मंदिर जाते समय मन में संसार के कार्यों के विकल्प नहीं होने चाहिए। सब्जी, सामान या अन्य घरेलू काम बाद में भी हो सकते हैं, लेकिन जिनदर्शन के लिए समय निकालना प्राथमिकता होनी चाहिए। अच्छे कार्यों के लिए फुर्सत का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके लिए समय निकालना चाहिए।

भक्तामर स्तोत्र का भावार्थ

आचार्यश्री ने आचार्य मानतुंग स्वामी द्वारा भक्तामर स्तोत्र में बताई गई जिनदर्शन की महिमा का भावार्थ समझाया। उन्होंने कहा कि हे प्रभु, आपके अलौकिक और अपलक निहारने योग्य स्वरूप के दर्शन के बाद मनुष्य की आंखों को कहीं और संतोष नहीं मिलता। जैसे क्षीरसागर का अमृततुल्य जल पीने के बाद कोई समुद्र का खारा पानी पीना पसंद नहीं करेगा, वैसे ही वीतरागी भगवान के दर्शन के बाद संसार के आकर्षण फीके लगने लगते हैं। जिनदर्शन ऐसा होना चाहिए कि मन और आंखें प्रभु के स्वरूप में रम जाएं।

मुनिश्री उपशांत सागर का प्रेरक प्रसंग

धर्मसभा में मुनिश्री उपशांत सागर महाराज ने एक प्रसंग सुनाया। एक छोटा बालक मंदिर में भगवान के सामने चावल चढ़ाकर कुछ पढ़ रहा था। लोगों ने पूछा तो उसने सहजता से कहा कि वह एबीसीडी पढ़ रहा है। उसने बताया कि एबीसीडी के जिन अक्षरों से भगवान की भक्ति होती है, उन्हीं से वह आराधना कर रहा है। बालक का उत्तर सुनकर उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए।

मुनिश्री ने कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति के संस्कार डाले जाएं, तो उनकी सामान्य शिक्षा भी धर्म और भक्ति से जुड़ सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन का वास्तविक मंगल करना है तो दिन की शुरुआत जिनेन्द्र भगवान के दर्शन से कीजिए। बच्चों को धन-संपत्ति देने से पहले धर्म के संस्कार दीजिए, क्योंकि धन-संपत्ति परिस्थितियों के साथ बदल सकती है, लेकिन बचपन के धर्म-संस्कार जीवनभर आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं।

धर्मसभा में हुए धार्मिक आयोजन

धर्मसभा का मंगलाचरण श्रीमती गुंजन जैन ने किया। चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन प्रेमचंद जैन और भागचन्द्र जैन ने किया। संचालन विद्वत् नवनीत जैन शास्त्री ने किया।