Nirmala Goyal – Swaraj Vani

पड़ाना के आंगनवाड़ी केंद्र 9 पर मना किशोरी बालिका दिवस, बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा की दी सीख
किशोरी बालिका दिवस पर पड़ाना में किशोरियों को किया जागरूक, एनीमिया से बचाव, माहवारी स्वच्छता और बाल विवाह रोकथाम की दी जानकारी

आंगनवाड़ी केंद्र 9 पर मना सामूहिक किशोरी बालिका दिवस, सेक्टर सुपरवाइजर निर्मला गोयल ने बालिकाओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति किया प्रेरित

पड़ाना। नगर के आंगनवाड़ी केंद्र 9 पर शुक्रवार को सामूहिक किशोरी बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर निर्मला गोयल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और एनीमिया (खून की कमी) से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों को समझने, सकारात्मक सोच अपनाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

संतुलित आहार और स्वच्छता पर जोर

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। एनीमिया से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए पौष्टिक भोजन लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की समझाइश दी गई। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने और सेनेटरी नैपकिन के सही उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन की सीख

किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और भावनात्मक बदलावों पर चर्चा करते हुए बालिकाओं को अपनी भावनाओं को समझने, तनाव का प्रबंधन करने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया गया।

कानूनी अधिकारों और बाल विवाह रोकथाम की जानकारी

कार्यक्रम में लैंगिक समानता और बालिकाओं के अधिकारों के बारे में बताया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बाल विवाह की रोकथाम, कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के कौशल की जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

किशोरियों को सशक्त बनाना रहा उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें सशक्त बनाना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।