National Education Policy 2020 – Swaraj Vani

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में चित्रकला एवं AI पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
शासकीय महाविद्यालय आठनेर में चित्रकला एवं AI पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

आठनेर। शासकीय महाविद्यालय आठनेर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ‘विकसित भारत 2047 में शिक्षा की परिकल्पना’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से भविष्य की शिक्षा व्यवस्था एवं विकसित भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज पाटिल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चित्रकला जैसे माध्यम विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर देते हैं।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वर्जिनिया दवंडे ने भी विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सुंदर कलाकृतियों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

शिक्षा में AI की भूमिका पर रखे विचार

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। कुछ विद्यार्थियों ने शिक्षा में AI के उपयोग के पक्ष में तर्क दिए, जबकि अन्य ने इसके संभावित नकारात्मक प्रभावों और चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के शैक्षणिक उपयोग, उसके लाभ और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिला। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विचार अभिव्यक्ति और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया।

शिक्षकों की रही सहभागिता

कार्यक्रम का आयोजन श्री हरिकिशन कोगे एवं डॉ. गजानंद ठाकरे द्वारा कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के प्रति समझ विकसित करना था।