Nano DAP – Swaraj Vani

रायसेन में कृषि सखियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, नरवाई प्रबंधन और प्राकृतिक खेती के बताए गए तरीके
रायसेन में कृषि सखियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, नरवाई प्रबंधन और प्राकृतिक खेती के बताए गए तरीके

इफको के विशेषज्ञों ने बायो डीकंपोजर, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग की दी जानकारी, किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रेरित करने पर जोर

ब्यूरो चीफ रायसेन उमेश चौबे

रायसेन। कृषि विभाग एवं एनएमएनएफ (राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन) के अंतर्गत आत्मा योजना से गठित कृषि सखियों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि सखियों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद तैयार करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना था, ताकि वे गांवों में किसानों को जागरूक कर खेती की लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड), भोपाल के विशेषज्ञों ने कृषि सखियों एवं आत्मा योजना के बीटीएम/एटीएम स्टाफ को विभिन्न कृषि तकनीकों की जानकारी दी। इफको के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. संजीव सिंह ने नरवाई प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेतों में फसल अवशेषों को जलाने के बजाय इफको बायो डीकंपोजर का उपयोग कर उन्हें सड़ाकर उपयोगी जैविक खाद में बदला जा सकता है। इससे खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और पर्यावरण प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।

बायो डीकंपोजर से पराली बनेगी जैविक खाद

डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि फसल कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई और पराली का उचित प्रबंधन करना बेहद जरूरी है। किसान बायो डीकंपोजर की सहायता से फसल अवशेषों को विघटित कर खाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे नरवाई जलाने की आवश्यकता कम होगी और मिट्टी को जैविक तत्व भी प्राप्त होंगे।

उन्होंने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग की विधि एवं लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इन उर्वरकों का उचित उपयोग खेती में पोषक तत्वों की उपलब्धता और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है।

बीजामृत, जीवामृत और नीमास्त्र बनाने की विधि समझाई

प्रशिक्षण के दौरान बीटीएम रघुवीर सिंह कुशवाह ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न जैविक उत्पाद तैयार करने की विधियां बताईं। उन्होंने बीजामृत, जीवामृत, दशपर्णी अर्क और नीमास्त्र बनाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके फसलों के लिए उपयोगी जैविक घोल और कीट प्रबंधन के साधन तैयार किए जा सकते हैं। कृषि सखियों को इन विधियों की जानकारी देकर गांवों में किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग पर दिया जोर

कार्यक्रम में इफको के स्टेट मैनेजर आरकेएस राठौर ने डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के उपयोग तथा पारंपरिक यूरिया की खपत कम करने के उद्देश्य से नैनो यूरिया के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कृषि सखियों को इनके इस्तेमाल की विधि, सावधानियों और संभावित लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरकों का उपयोग कृषि विशेषज्ञों की सलाह और निर्धारित मात्रा के अनुसार करना चाहिए, ताकि फसलों को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें और खेती में संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो सके।

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेंगी कृषि सखियां

उप संचालक कृषि केपी भगत ने कृषि सखियों को संबोधित करते हुए जीवामृत के उपयोग और प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जैविक एवं नैनो उर्वरकों के उचित उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने बीटीएम, एटीएम और कृषि सखियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर उन्हें प्राकृतिक खेती एवं रसायन मुक्त खेती के लिए प्रेरित करें। साथ ही किसानों को नरवाई नहीं जलाने, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जागरूक करें।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक कृषि केपी भगत, परियोजना संचालक आत्मा रवि आम्रवंशी, इफको के स्टेट मैनेजर आरकेएस राठौर, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. संजीव सिंह तथा सहायक संचालक कृषि जितेंद्र कुमार नामदेव सहित कृषि विभाग के अधिकारी, आत्मा योजना के बीटीएम/एटीएम स्टाफ और कृषि सखियां उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि सखियों को आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया गया, जिससे वे किसानों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाकर जिले में टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को प्रोत्साहित कर सकें।