Muni Sudha Sagar Ji – Swaraj Vani

इंदौर दलाल बाग में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से जैन समाज के प्रतिनिधियों की भेंट
इंदौर के दलाल बाग में मुनिश्री सुधासागर जी के 44वें दीक्षा दिवस समारोह के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

इंदौरदलाल बाग में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से जैन समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट

मुनिश्री सुधासागर जी के 44वें दीक्षा दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों पर हुई चर्चा

इंदौर। राजेश जैन दद्दू। दलाल बाग में आयोजित परम पूज्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू तथा संजय पाटोदी ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सामाजिक एकता, सेवा गतिविधियों और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने समाज द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के संबंध में भी विचार साझा किए।

राजेश जैन दद्दू ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों और समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करना सुखद एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण के बीच राज्यपाल का जैन समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, महामंत्री हर्ष जैन तथा धर्म प्रभावना समिति की सपना मनीष गोधा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत का स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री के दीक्षा दिवस के साथ समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को लेकर भी उत्साह का वातावरण रहा। समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुनि श्री सुधा सागर जी का प्रेरणास्पद संदेश: ‘धर्म ऐसा करो जो तुम्हारी चेतना में उतर जाए’
*मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के प्रेरणास्पद संदेश*

*धर्म ऐसा करो जो तुम्हारी चेतना में उतर जाए*

राजेश जैन दद्दू

इंदौर। श्रमण संस्कृति के महा श्रमण तीर्थंकर सम उपकारी पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने आज गुरुवार को दलाल बाग छत्रपति नगर में प्रवचन देते हुए प्रेरणास्पद संदेश दिए। प्रस्तुत है उनके संदेशों की बानगी।

०सच्चा धर्म तब है जब क्षमा में आनंद मिलने लगे और अहिंसा स्वभाव बन जाए ।

० धर्म को फुर्सत का काम नहीं बनाना चाहिए। बचा हुआ समय धर्म को देना नहीं है, बल्कि धर्म के लिए समय निकालना है। इसी प्रकार दान भी बची हुई राशि से नहीं, बल्कि अपनी कमाई में से धर्म और समाज के लिए पहले हिस्सा निकालने की भावना से होना चाहिए।

०आज आवश्यकता इस बात की है कि जो लोग और बच्चे मंदिर और पाठशाला तक नहीं आ सकते, उनके घर तक धर्म और संस्कार पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए, ताकि धर्म केवल मंदिर में नहीं, बल्कि घर-घर में ठहर जाय और घर मंदिर बन जाए।

० धर्म को पहचान नहीं,आचरण बनाइए

धर्म को फुर्सत का काम नहीं, प्राथमिकता बनाइए।

भय से बुराई मत रोकिए, स्वभाव बदलकर बुराई छोड़िए।

० धर्म ऐसा करो जो तुम्हारी चेतना में उतर जाए।भगवान की पूजा भगवान के लिए नहीं, अपने आत्मकल्याण के लिए कीजिए।

० दुनिया में एक मात्र जैनो के भगवान ही हैं ऐसे हैं जिन्हें कुछ नहीं चाहिए, हमारे भगवान भिखारी नहीं त्रिलोकी नाथ हैं।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्मसभा में चक्रवर्ती अध्यक्ष नवीन गोधा, आशा रानी पांड्या, सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, महोत्सव अध्यक्ष अशोक डोशी,शिविर संयोजक-आलोक आकाश कोयला, महामंत्री हर्ष जैन, डॉ जैनेन्द्र जैन संजय पाटोदी, , रंजन जैन, पत्रकार राहुल सेठी, विपुल बाझलं अनसुल शास्त्री, रानी डोसी,

सोनाली बागड़िया आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे‌ धर्म सभा का संचालन आवाज ऋषि अनुराग जैन ने किया।

सुधा सागर महाराज ने कहा- दूसरों की खुशी से ईर्ष्या नहीं, विनम्रता अपनाएं
*सुधा सागर जी के प्रवचन से*

राजेश जैन दद्दू

इंदौर

आज गुरुवार को श्रमण संस्कृति के महाश्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने दलाल बैग देशना मंडप में प्रवचन देते हुए कहा कि:-

जो मन से वचन से काय से पवित्र हैं उन पर कभी कु दृष्टि मत डालो रावण ने सीता पर कु दृष्टि डालकर उन्हें अपने बस में करने का पाप किया था तो आज तक प्रतिवर्ष दशहरे पर उसका दहन किया जा रहा है।

दुनिया में 90% लोग दूसरों की खुशी और तरक्की देखकर जलते हैं उनसे ईर्ष्या करते हैं। मुनि श्री ने कहा कि बड़े लोगों से उनकी तरक्की और खुशी से ईर्ष्या मत करो उन्हें बद्दुआ मत दो ऐसा करने पर तुम सबसे श्रेष्ठ और विनम्र व्यक्ति कहलाओगे।

नारी यदि स्त्री पर्याय से छुटकारा पाना चाहती है तो प्रत्येक नारी यह नियम ले ले कि मैं स्वयं तो मुनि नहीं बन सकती लेकिन अपने एक बेटे को ऐसे संस्कार दूंगी कि वह मुनि बने। आचार्य विद्यासागर जी को मुनि बनने की प्रेरणा उनकी मां श्रीमंती ने ही दी थी।

भ्रष्ट और पतित लोगों से ज्यादा खतरा उन लोगों से है जो स्वयं पतित, पापी और भ्रष्ट होकर दूसरों को भी ऐसा ही बनाने का प्रयास करते हैं ऐसे लोग महा पापी कहलाते हैं।

मुनि श्री ने रक्षाबंधन की पूर्व बेला पर युवतियों से आवाहन किया की वह आज यह नियम ले लें कि जो भाई प्रतिदिन देव दर्शन और अभिषेक पूजन का नियम लेगा

उसी को मैं राखी बांधूंगी। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि कल रक्षा बंधन विधान होगा। विधान के संयोजक विपुल बांझल, भूपेंद्र जैन, श्रुत जैन, और कमल जैन ने बताया कि कल सुबह 6:00 बजे दलाल बाग विद्या सुधा देशना मंडप में विधान के पूर्व गुरु देव के मुखारविंद से बृहद शांति धारा होगी। धर्म प्रभावना समिति के आकाश कोल। हर्ष जैन सपना मनीष गोधा आनंद नवीन गोधा ने समस्त समाज जन से आह्वान किया कि विधान में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करें।धर्म सभा का संचालन अनुराग जैन ने किया।

मंदिर की सीमा मत बाँधो, धर्म को असीम कर दो” : मुनि सुधा सागर जी
*”मंदिर की सीमा मत बाँधो, धर्म को असीम कर दो” : मुनि सुधा सागर जी*

(राजेश जैन दद्दू)

*इंदौर।* दलाल बाग में विराजित श्रमण निर्यापक *मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज* ने धर्म-सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि *गुण-पर्याय हमें आनंद नहीं देगी, द्रव्य-पर्याय हमें आनंद देगी।* आत्मा ही मालिक है, आत्मा ही राजा है और अनंत गुण एवं अनंत पर्याय उसकी प्रजा हैं। जीव स्वयं राजा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने कहा कि विज्ञान vs जैन धर्म

विज्ञान कितना विनाश करने के बाद हमें सुख दे पाता है, लेकिन हमारा जैन धर्म किसी का विनाश नहीं करता, किसी को नुकसान नहीं पहुँचाता। बल्कि यह तुम्हारी आत्मा का उद्धार करता है। उन्होंने कहा मंदिर की सीमा मत बाँधो, धर्म को असीम कर दो और पाप को सीमित कर दो।

शिखरजी का संकल्प

श्री सम्मेद शिखरजी की वंदना के संदर्भ में गुरुदेव ने कहा शिखरजी से लौटते समय यह संकल्प लेकर आना कि “मैं मरने से पहले एक बार फिर शिखरजी आऊँगा।” यदि आपने भगवान के सामने शिखरजी के return reservation का संकल्प ले लिया है, तो मृत्यु कहीं भी हो, वह भी शिखरजी यात्रा का पुण्य लेकर होगी।

माँ और गुरु का सम्मान

मुनि श्री ने कहा “माँ और गुरु के सामने ‘क्यों’ नहीं, ‘जी’ कहना सीखो।” माँ और गुरु के सामने कभी “क्यों, लेकिन, परंतु” मत कहना। ये दोनों कभी भी तुम्हारी शक्ति से बाहर का आदेश नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा हमने उन माँ-बाप को रोते हुए देखा है जो बच्चों की इच्छा पूरी नहीं कर पाए, लेकिन सुधा सागर को ऐसे बेटे चाहिए जो माँ-बाप की इच्छा पूरी न कर पाने पर रो पड़ें।”

आज के दो होमवर्क

मुनि श्री ने श्रद्धालुओं को दो होमवर्क दिए:

पहला होमवर्क: अगर माँ का चेहरा उतरा हुआ हो तो पूछो – “माँ क्या इच्छा है?” हो सकता है वे चातुर्मास का कलश लेना या मंदिर बनवाना चाहती हों। फिर चिंतन करो कि बेटा, बहू और पोते-पोतियों का जवाब क्या होगा?

दूसरा होमवर्क: घर जाकर माँ से 2 मिनट पूछो – “माँ, जब मैं गर्भ में था तब आपने मेरे लिए क्या सपने देखे थे?” उनकी आँखों में देखकर सुनो।

चातुर्मास का उद्देश्य

मुनि श्री ने कहा यदि 4 महीने में इंदौर के बच्चे माँ-बाप की उस कल्पना के अनुसार बन जाएं जैसी कल्पना जन्म से पहले की थी, तो मेरा चातुर्मास सफल हो जाएगा।

उन्होंने कहा हर कोई सोच रहा है महाराज की इच्छा पूरी होगी, लेकिन इस चातुर्मास में यह भी चिंतन करो – “महाराज की क्या इच्छा है? वे इंदौर वालों से क्या चाहते हैं?”*

अंत में गुरुदेव ने कहा माँ, बाप और गुरु कलयुग में बच्चे से वही इच्छा करते हैं जिसे पूरा करने में वह समर्थ हो। आवश्यकता है उनकी इच्छाओं को समझने, सम्मान देने और पूरा करने की। धर्म सभा में आकाश कोल आनंद नवीन गोधा राजेश जैन दद्दू पवन चैलेंजर श्रुत जैन निलेश जैन अशोक डोसी अखिलेश सोधीया सपना मनीष गोधा सोनाली बागढीया आदि समाज जन उपस्थित थे