Mumbai Manthan – Swaraj Vani

मुंबई में ट्रैफिक नियमों का पालन, CM ने कहा – यहां कोई लेन नहीं तोड़ी जाती
CM फडणवीस का दावा मुंबई का ट्रैफिक दिल्ली से बेहतर, यहां नियमों में अनुशासन

मुंबई। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के ट्रैफिक को दिल्ली की तुलना में बेहतर बताते हुए कहा है कि मुंबई के लोग अनुशासित हैं और धैर्यपूर्वक ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी मुंबई में आयोजित ‘मुंबई मंथन’ मंच के दौरान की, जहां नगर निकाय चुनावों के बीच शहर की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा हो रही थी। CM फडणवीस ने कहा कि मुंबई में ट्रैफिक की स्थिति दिल्ली की तुलना में काफी बेहतर है। उनका कहना था कि मुंबई के लोग लेन नहीं तोड़ते और सड़कों पर धैर्यपूर्वक इंतजार करते हैं। इसके विपरीत, दिल्ली में सड़कों पर वाहन अक्सर आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं। CM फडणवीस ने कहा कि मुंबई में ऐसा दृश्य देखने को नहीं मिलता।

मुंबई में ट्रैफिक सुधार के लिए सरकार की योजनाएँ

CM ने मुंबई के ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए सबअर्बन रेलवे, मेट्रो और रोड नेटवर्क में किए जा रहे प्रयासों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि अब एक सिंगल ऐप के जरिए यात्री अपना पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर सकते हैं और एक ही टिकट पर विभिन्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। CM फडणवीस ने कहा कि मुंबई का लगभग 80 फीसदी ट्रैफिक वेस्टर्न एक्सप्रेसवे से गुजरता है। उन्होंने आगे बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के समानांतर लूपलाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उस पर ट्रैफिक का भार कम होगा। इसके अलावा, अटल सेतु को टनल से जोड़ने और वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि मुंबई को पूरी तरह इंटीग्रेट करने के लिए इन सभी उपायों पर काम चल रहा है।

स्लम फ्री मुंबई की दिशा में पहल

CM फडणवीस ने स्लम फ्री मुंबई बनाने की योजना पर भी बात की। उन्होंने बताया कि धारावी के पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और करीब 10 लाख लोगों को नए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को इस बात का विश्वास हो गया है कि मुंबई को स्लम फ्री बनाया जा सकता है। CM ने कहा कि नए डेवलपर्स को लाया गया है और अब उन्होंने घरों की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। फडणवीस ने भरोसा जताया कि आने वाले 7-8 सालों में मुंबई को स्लम फ्री शहर बनाया जा सकेगा।

जलभराव और बारिश के दौरान ट्रैफिक सुधार

मुंबई में बारिश और जलभराव के कारण ट्रैफिक प्रभावित होने पर CM ने कहा कि इस बार जलभराव से ट्रैफिक रुकने की घटनाएँ काफी कम रही हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई तटीय शहर है और बारिश का पानी समुद्र में चला जाता है। हाईटाइड के कारण पानी वापस जाता है और कई पंपिंग स्टेशन काम कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि पंपिंग सिस्टम के पूरे होने के बाद मुंबई में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

बीएमसी और एमएमआरडीए पर स्पष्टता

बीएमसी को खत्म करने के आरोपों पर सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई का प्रशासनिक ढांचा पहले से ही व्यवस्थित है। उन्होंने बताया कि एमएमआरडीए की स्थापना 30-40 साल पहले हुई थी और पिछले साल कुछ कार्य किए गए, जबकि पहले नहीं होता था। फडणवीस ने कहा कि मुंबई में काम करने वाली मुख्य संस्था बीएमसी ही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उद्धव ठाकरे ने मेट्रो परियोजना में योगदान देने से इंकार किया था, इसलिए एमएमआरडीए ने इसमें योगदान दिया। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि एमएमआरडीए का बीएमसी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण नहीं है और मुंबई में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

मुंबई मेयर को लेकर बयान

CM ने बीएमसी में बीजेपी के मेयर पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे अलायंस का मेयर मराठी और हिंदू होगा। फडणवीस ने तुलना करते हुए कहा कि जैसे चेन्नई में तमिल मेयर चुना जाता है, उसी तरह मुंबई में मराठी महापौर चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में कोई भेदभाव नहीं होगा और जिनकी रगों में छत्रपति शिवाजी का खून बहता है, वे सभी मराठी हैं। CM ने यह भी कहा कि अन्य राज्यों से आए लोग भी मुंबइकर हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई के गणेश उत्सव में हर नागरिक, चाहे उसकी भाषा हिंदी हो या मराठी, पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेता है।

अवैध प्रवासियों पर सख्त रुख

CM फडणवीस ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी स्पष्टता दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों के अवैध प्रवास को रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत से बांग्लादेशियों को डिपोर्टेशन में सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र की रही है। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने इन सभी मामलों को समझा है और आने वाले समय में एक-एक को वापस भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि मुंबई में कोई भी अवैध बांग्लादेशी नहीं रहेगा।