Mahashtami – Swaraj Vani

बछोड़िया में नवदुर्गा उत्सव समिति ने किया कन्या पूजन, उपहार पाकर खिले नन्हें चेहरे
बछोड़िया में नवदुर्गा उत्सव समिति ने किया कन्या पूजन, उपहार पाकर खिले नन्हें चेहरे

बछोड़िया

शरदीय नवरात्रि पर भक्तिमय माहौल

शरदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम बछोड़िया में भक्ति और श्रद्धा का माहौल चरम पर रहा। श्री सिद्धेश्वर महादेव बालाजी मंदिर प्रांगण में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा महाष्टमी और महानवमी के उपलक्ष्य में महापूजा एवं कन्या पूजन का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गरबा रास में भाग लेने वाली तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी छोटी-छोटी बालिकाओं का भावपूर्ण पूजन किया गया और उन्हें उपहार वितरित किए गए।

मां जगदंबा का रूप मानकर किया पूजन

सनातन परंपरा में कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप माना जाता है। इसी भाव के साथ समिति के सदस्यों ने बालिकाओं के चरण पखारे, उन्हें तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद पूरे विधि-विधान से उनकी आरती उतारी गई। पूजन संपन्न होने पर समिति की ओर से सभी बालिकाओं को विशेष उपहार भेंट किए गए। उपहार पाकर नन्हीं बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें उत्साह का संचार हुआ।

संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत संगम

उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं और बेटियों का सम्मान ही मां दुर्गा की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि गरबा पांडाल में लगातार नौ दिनों तक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से यह आयोजन रखा गया। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में संस्कार, परंपरा और संस्कृति के प्रति लगाव पैदा करते हैं तथा समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

“जय माता दी” के जयकारों से गूंजा प्रांगण

कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति के इस माहौल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी माता के जयकारे लगाए और बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।

गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न कराया। आयोजन की ग्रामवासियों ने भी सराहना की और समिति के प्रयासों को सार्थक बताया।

पर्युषण में धर्म-साधना के साथ संस्कारों की गूंज, महाष्टमी पर पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक
पर्युषण में धर्म-साधना के साथ संस्कारों की गूंज, महाष्टमी पर पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक

“धर्मातयन” जिनमंदिर में अलसुबह से श्रद्धालुओं की सहभागिता, अभिषेक-पूजन के साथ विद्वान विपिन जी शास्त्री के सानिध्य में शास्त्र स्वाध्याय और तत्त्वार्थसूत्र की विशेष कक्षा

जबलपुर। दिगंबर जैन समाज के प्रमुख धार्मिक महापर्व पर्युषण एवं दस लक्षण पर्व के चलते श्री महावीर स्वामी मार्ग स्थित “धर्मातयन” श्री 1008 महावीर स्वामी दिगंबर जिनमंदिर में इन दिनों धर्म और संस्कारों की विशेष छटा देखने को मिल रही है। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के जिनालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। दस दिवसीय महापर्व के दौरान धर्म-साधना, त्याग, तपस्या, पूजन-अभिषेक के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।

महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना और महाष्टमी के अवसर पर 9वें तीर्थंकर भगवान श्री पुष्पदंत प्रभु का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष पूजन-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। जिनालय में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर मोक्ष कल्याणक की मंगल भावना की।

पर्युषण पर्व के दौरान मुंबई से पधारे विद्वान श्री विपिन जी शास्त्री के परम सानिध्य में प्रतिदिन विशेष धार्मिक अध्ययन का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 9 से 10 बजे एवं रात्रि 9 से 10 बजे तक शास्त्र स्वाध्याय कराया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मावलंबी शामिल होकर जैन आगम एवं धर्म के गूढ़ सिद्धांतों को समझ रहे हैं। वहीं प्रातः 10:30 बजे से तत्त्वार्थसूत्र की विशेष कक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी जैन धर्मावलंबियों के लिए धर्म के मूल सिद्धांतों का अध्ययन एवं चिंतन कराया जा रहा है।

मंदिर में प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भगवान के जलाभिषेक से होता है। इसके बाद सामूहिक पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की सामूहिक सहभागिता से जिनालय में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहता है।

पर्युषण पर्व के दौरान बच्चों और युवाओं को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने के लिए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं युवाओं की सक्रिय भागीदारी आयोजन में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

श्री वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के साथियों द्वारा महापर्व के सभी कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी धर्म-साधना, स्वाध्याय, तत्त्वार्थसूत्र की कक्षा, पूजन-अनुष्ठान एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम जारी रहेगा।