#MaaBijasanDham – Swaraj Vani

भैंसवा माताजी गांव में साकार हो आदर्श गांव की कल्पना, विकास के साथ रोजगार के अवसरों पर जोर
भैंसवा माताजी गांव में साकार हो आदर्श गांव की कल्पना, विकास के साथ रोजगार के अवसरों पर जोर

भैंसवा माताजी। मां बिजासन धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक रूप देने के साथ भैंसवा माताजी गांव के समग्र विकास की दिशा में भी नई संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जी सोनी ने भैंसवा माताजी स्थित मां बिजासन धाम पहुंचकर माता के दर्शन-पूजन किए और विश्व कल्याण एवं सद्भावना की कामना की।

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में विकसित की जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली और स्थानीय स्तर पर विकास के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

मंदिर परिसर के विकास कार्यों का किया अवलोकन

सुरेश सोनी ने मां बिजासन धाम परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं होते, बल्कि वे समाज जीवन की दिशा तय करने वाले विभिन्न आयामों के केंद्र भी बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ यदि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आजीविका और पर्यटन से जुड़े कार्यों को भी जोड़ा जाए तो इसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिल सकता है।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मां बिजासन धाम के सर्वांगीण विकास की दिशा में विभिन्न परियोजनाओं को स्वरूप दिया जा रहा है।

धार्मिक और सामाजिक सुविधाओं का विस्तार

मां बिजासन धाम परिसर में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नक्षत्र वाटिका, योगशाला, यज्ञशाला, वैदिक संस्कृत पाठशाला, धन्वंतरि उद्यान और परिक्रमा मार्ग सहित कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इसके अलावा प्रगति संस्थान, ग्रामीण आजीविका प्रशिक्षण केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिथि विश्राम गृह, ग्रामीण पर्यटन और गौशाला जैसे कार्य भी क्षेत्र के समग्र विकास की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं।

मां भगवती के उद्गम स्थल, पावन दूध तलाई, गुरु गोरक्षनाथ जी की तपोस्थली एवं धुना और कथा पंडाल सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को भी व्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है।

इन कार्यों से मां बिजासन धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण

क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पहाड़ियों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है। पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग एवं तारबंदी की व्यवस्था भी की गई है।

सुरेश सोनी ने पर्यावरण संरक्षण के इन प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा स्थित धुनी स्थल पहुंचकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जल संरक्षण को लेकर दिए सुझाव

निरीक्षण के दौरान जल संरक्षण के विषय पर भी विशेष चर्चा हुई। सुरेश सोनी ने उपस्थित समाजसेवियों से क्षेत्र के तालाबों के गहरीकरण और जल संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने वाटर रिचार्ज प्रणाली अपनाने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में वाटर रिचार्ज ड्रेन बनाए जाने की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि वर्षा जल को अधिक से अधिक संरक्षित कर भूजल स्तर को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।

जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को गांव के विकास से जोड़ने पर भी उन्होंने बल दिया।

108 कुंडीय महायज्ञ समिति ने किया स्वागत

इसके बाद सुरेश सोनी प्रगति संस्थान स्थित सभागार पहुंचे। यहां 108 कुंडीय महायज्ञ समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के उपस्थित सदस्यों से चर्चा की और महायज्ञ समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने समिति के सदस्यों से क्षेत्र के विकास को लेकर सुझाव भी लिए और धार्मिक आयोजनों