Kshamavani Mahotsav 2026 – Swaraj Vani

अम्बाह में आज क्षमावाणी महोत्सव, आर्यिका संगममति माताजी का सानिध्य
अम्बाह में शुक्रवार को क्षमावाणी महोत्सव, आर्यिका संगममति माताजी का मिलेगा सानिध्य

जैन बगीची परिसर में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अम्बाह/मुरैना (मनोज जैन नायक)। पर्युषण और दस लक्षण महापर्व के समापन के बाद जैन समाज का पवित्र पर्व क्षमावाणी इस बार अम्बाह में भव्य रूप से मनाया जाएगा। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जैन बगीची परिसर में क्षमावाणी महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। कार्यक्रम परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज अम्बाह और चातुर्मास समिति के तत्वावधान में होगा।

शाम 7 बजे से शुरू होगा आयोजन

महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार शाम 7 बजे होगा। भजनों के साथ अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इसका मुख्य आकर्षण रहेंगी। वीतराग शासन बहू मंडल, बालिका मंडल और समाज के बच्चे भक्ति और धर्मभावना से भरी प्रस्तुतियां देंगे।

आत्मशुद्धि और मैत्री का पर्व

आयोजकों के अनुसार क्षमावाणी जैन धर्म में आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन, परस्पर क्षमा और मैत्री भावना का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन समाजजन वर्षभर में जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगते हैं। वे मन में किसी के प्रति वैर-भाव न रखने और प्रेम, सद्भाव व भाईचारे के साथ जीवन जीने का संकल्प भी लेते हैं।

अध्यक्षता करेंगे जिनेश जैन

महोत्सव की अध्यक्षता चातुर्मास समिति के अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जिनेश जैन करेंगे। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह है। सकल दिगंबर जैन समाज और चातुर्मास समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।