Jinshasan – Swaraj Vani

*जिनशासन का दहाड़ता सिंह* – *जिनकी गर्जना से* *गूँजता है धर्म का आकाश*
*जिनशासन का दहाड़ता सिंह* – *जिनकी गर्जना से* *गूँजता है धर्म का आकाश*

यदि वर्तमान काल में सामंतभद्र जैसा साहस, कुंदकुंद जैसा ज्ञान और उमास्वामी जैसी रचनात्मक प्रतिभा देखनी हो, तो इतिहास के पन्ने पलटने की आवश्यकता नहीं, बस एक नाम पर्याप्त है – *मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज!*

यह केवल एक नाम नहीं, जिनशासन के शौर्य, साहस और पुरुषार्थ की पहचान है। जिन्होंने अनेकों विद्वानों का निर्माण किया, सैकड़ों तीर्थों के जीर्णोद्धार की प्रेरणा दी, हजारों लोगों तक जिनवाणी पहुँचाई और अपने गुरु आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज की परंपरा का गौरव बढ़ाया।

जरा सोचिए, जहाँ लोग अपने जीवन में एक छोटा-सा धार्मिक कार्य करके स्वयं को उपलब्धियों का शिखर समझने लगते हैं, वहाँ गुरुदेव ने अपना संपूर्ण जीवन जिनशासन के निर्माण और विस्तार में लगा दिया।

लेकिन आश्चर्य देखिए! जिनके कार्यों से जिनशासन का गौरव बढ़ रहा है, आज कुछ लोग उन्हीं का विरोध करने में अपनी ऊर्जा खर्च कर रहे हैं।

शायद परेशानी गुरुदेव के कार्यों से कम और उनकी उपलब्धियों से अधिक है। क्योंकि जो स्वयं वैसा कर नहीं सकते, वे कभी-कभी करने वालों पर प्रश्न उठाने लगते हैं।

*लेकिन एक बात याद रखिए* —

*सूर्य को दीपक दिखाने से सूर्य का* *प्रकाश कम नहीं होता* । *सिंह के सामने खड़े होकर दहाड़ने से* *कोई सिंह नहीं बन जाता और* *इतिहास में स्थान विरोध करने* से *नहीं, बल्कि इतिहास बनाने* *से* *मिलता है।*

गुरुदेव ने मंदिरों का निर्माण ही नहीं कराया, बल्कि विद्वानों का निर्माण किया। केवल जिनवाणी का प्रचार नहीं किया, बल्कि उसे घर-घर पहुँचाने की व्यवस्था बनाई। केवल धर्म की बातें नहीं कीं, बल्कि धर्म के लिए धरातल पर असाधारण कार्य करके दिखाए।

आलोचना करने वालों से बस एक सवाल है—आपने जिनशासन के लिए क्या किया? और यदि कुछ किया है, तो उसे बताइए; लेकिन दूसरे के किए हुए कार्यों को छोटा करके स्वयं बड़े बनने का प्रयास मत कीजिए।

क्योंकि व्यक्तित्व की ऊँचाई विरोधियों की आवाज से नहीं, उसके पुरुषार्थ से तय होती है।

शेर को जंगल में अपनी पहचान बताने की आवश्यकता नहीं होती। उसकी उपस्थिति ही पर्याप्त होती है।

*भाव लेखक*

*अंशुल जैन शास्त्री*

*anshuljain5164@gmail.com*

वीतराग जिनशासन प्रभावना संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया
वीतराग जिनशासन प्रभावना संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया

‘वर्धमान जैन रोजगार योजना’ और ‘जिनशासन बाल संस्कार एवं ज्ञान अभियान’ का शुभारंभ; जिनशासन प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित

मनोज जैन नायक

मुरैना  अखिल भारतवर्षीय वीतराग जिनशासन प्रभावना संगठन (रजि.) का द्वितीय स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की दो वर्षों की कार्ययात्रा, उपलब्धियों तथा धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के साथ दो नई पहलों—‘वर्धमान जैन रोजगार योजना’ और ‘जिनशासन बाल संस्कार एवं ज्ञान अभियान’—का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिनशासन की प्रभावना को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है। इसके लिए धार्मिक गतिविधियों के साथ शिक्षा, संस्कार, रोजगार और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े प्रयास भी किए जा रहे हैं। नई योजनाओं को इसी दिशा में शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

‘वर्धमान जैन रोजगार योजना’ के माध्यम से जैन समाज के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से संबंधित संभावनाओं तक पहुंचाने और समाज के भीतर सहयोग की भावना को मजबूत करना है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि रोजगार के क्षेत्र में मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना सामाजिक सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में संगठन की भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि योजना को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यों और समाजजनों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। संगठन की ओर से युवाओं को जोड़ने और रोजगार से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

‘जिनशासन बाल संस्कार एवं ज्ञान अभियान’ के अंतर्गत जैन पाठशालाओं में अध्ययनरत बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी धार्मिक, बौद्धिक और रचनात्मक क्षमताएं प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

संगठन का उद्देश्य देशभर की जैन पाठशालाओं के विद्यार्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। इस मंच के माध्यम से बच्चे एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे और अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में कहा गया कि बाल संस्कार, ज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में अपनी परंपरा और मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

जिनशासन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

स्थापना दिवस समारोह में संगठन की ओर से आयोजित ‘जिनशासन प्रतियोगिता’ के परिणाम भी घोषित किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। विजेताओं को सम्मानित करने और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देने की घोषणा की गई। संगठन ने प्रतियोगिता को बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर बताया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन से नव-संबद्ध सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन भी किया गया। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का संगठन में शामिल होने पर स्वागत करते हुए आशा जताई कि वे जिनशासन की प्रभावना और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देंगे।

अतिथियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार संघी, टोंक तथा विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद जी, चेन्नई उपस्थित रहे। संगठन के मार्गदर्शक श्री महेंद्र कुमार शास्त्री, मुरैना, अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र शास्त्री, सागर, कार्याध्यक्ष श्री पंकज जैन शास्त्री, इंदौर, महामंत्री श्री प्रतीक शास्त्री, नोएडा और कोषाध्यक्ष प्रिंस शास्त्री देवांश, फिरोजाबाद भी मौजूद रहे।

इसके अलावा परामर्श मंडल के सदस्य श्री दीपचंद कोठिया, श्री सुरेशचंद बाबूजी और अन्य गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने संगठन के दो वर्षों के प्रयासों की सराहना की और आगे भी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपेक्षा जताई।

शिक्षा और सामाजिक सहयोग के साथ जिनशासन प्रभावना

वक्ताओं ने कहा कि जिनशासन की प्रभावना केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे शिक्षा, संस्कार, प्रतिभा प्रोत्साहन और सामाजिक सहयोग के माध्यम से भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए। वक्ताओं के अनुसार, संगठन की नई योजनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई हैं। इनके माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने मार्गदर्शकों, अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने जिनशासन की प्रभावना के लिए देशभर में संगठित रूप से कार्य करने और भविष्य में नई योजनाओं को अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया।

इंदौर से उठी मांग: मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को मिले आचार्य पद
इंदौर में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित करने की अभिलाषा व्यक्त। डॉ. जैनेंद्र जैन और राजेश जैन दद्दू ने इसे भक्तों की श्रद्धा की पुकार बताया।

*जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित करने की अभिलाषा — यह पद की मांग नहीं, श्रद्धा की पुकार है*

*इंदौर डॉ जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू*

इंदौर

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक गंभीर और लंबी बहस चल रही है। विषय है — विद्वानों, मनीषियों और समाज के श्रेष्ठी वर्ग की एकराय से *जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज* को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित करने की अभिलाषा।

विडंबना देखिए *जिस विषय पर सम्पूर्ण समाज को उल्लासित होना चाहिए, उसी पर कुछ लोग प्रश्नों की गठरी लेकर बैठ गए हैं* जबकि इतिहास साक्षी है कि पूर्व में भी अनेक अवसरों पर विद्वानों, मनीषियों और समाज के अग्रजों ने एकमत होकर प्रतिभासंपन्न साधुओं को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया है। उन्हीं आचार्यों की दीक्षा परंपरा से निकले साधकों ने आगे चलकर जिनशासन(श्रमण संस्कृति) की ऐसी पताका फहराई कि उसकी कीर्ति देश की सीमाओं को लांघकर विदेशों तक गूंजी। और नमोस्तु शासन जयवंत हो रहा है

दद्दू ने कहा कि वर्तमान समय में

*एक प्रश्न उठाया जा रहा है* — यदि समाज की अनुमोदना से आचार्य पद प्रतिष्ठित होने लगे, तो क्या प्रत्येक साधु ऐसी अपेक्षा करने लगेगा?

इसका सरल उत्तर है — आचार्य पद कोई याचना से प्राप्त होने वाली वस्तु नहीं है और न ही समाज की अनुमोदना किसी भीड़ का कोलाहल है। यह तो बहुसंख्यक बुद्धिजीवियों, विद्वानों, मनीषियों, समाज के प्रतिष्ठित भामाशाहों और व्यापक स्तर पर प्राप्त समर्थन एवं सम्मति का विषय है। समाज सर्वोपरि होती है और हर आवाज निर्णय नहीं होती और हर विरोध अंतिम सत्य भी नहीं होता।

*पूर्वाचार्यों ने क्या विधान दिया?*

पूर्वाचार्यों ने सम्मत विधान के अनुसार आचार्य पद प्रतिष्ठा की दो विधियों को मान्यता दी है —

*प्रथम:* *एक आचार्य द्वारा/ द्वितीय समाज के बहुसंख्यक वर्ग की अनुमोदना से*

*फिर एक मान्य परंपरा पर इतनी आपत्ति क्यों?* क्या परंपरा का सम्मान केवल तभी तक है, जब तक वह हमारी सुविधा के अनुकूल हो?

वास्तविकता यह है कि बहस का एक पक्ष प्रतिभा के सम्मान पर विचार कर रहा है और दूसरा पक्ष उसी प्रस्तावना के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। काश! विरोधी भी एक बार विरोध का चश्मा उतारकर अनुमोदना की दृष्टि से देखें, तो शायद उन्हें वही तेजस्विता दिखाई दे, जिसे देखने के लिए हजारों नेत्र उत्सुक हैं।

और सबसे बड़ी बात

44 वर्षों की कठोर तप साधना, तपस्या त्याग, अगाध विद्वत्ता और जिनशासन प्रभावना के पश्चात भी जगत पूज्य के व्यक्तित्व में पद की कोई लालसा दृष्टिगोचर नहीं होती। उन्हें किसी नाम, उपाधि या प्रतिष्ठा की अपेक्षा नहीं। वे पद से पूर्व भी पूज्य थे और पद के पश्चात भी जगत पूज्य रहेंगे और उनकी साधना भीअविचल रहेगी। यह अभिलाषा उनकी नहीं, हम लाखों भक्तों और समाज की है।

भक्त की भक्ति भी तो कोई सामान्य बात नहीं! वह निर्जीव पत्थर में प्राण प्रतिष्ठा कर उसे भगवान बना देता है, तो अपने आराध्य की श्रेष्ठताओं में आचार्य पद की स्थापना की अभिलाषा क्यों न रखे?

हम किसी की प्रतिष्ठा को घटाकर अपने आराध्य की प्रतिष्ठा बढ़ाना नहीं चाहते। हम तो केवल इतना चाहते हैं कि जिस व्यक्तित्व ने अपनी साधना से पदों की सीमाओं को बहुत पीछे छोड़ दिया है, उसके प्रति समाज की श्रद्धा को एक सम्मानजनक अभिव्यक्ति प्राप्त हो।

सत्य यही है – किसी को पद मिलने से किसी का कद छोटा नहीं होता, परंतु किसी की श्रेष्ठता को पद मिलने से समाज का सम्मान अवश्य बढ़ता है।

विरोध करने वालों से विनम्र प्रार्थना है *असहमति रखिए,प्रश्न कीजिए, परंतु प्रतिभा के सम्मान को प्रतिष्ठा की प्रतिस्पर्धा मत बनाइए,* क्योंकि एक फूल की सुगंध से दूसरे फूल की महक कम नहीं होती।

हमारी अभिलाषा किसी के विरुद्ध नहीं, अपने आराध्य के सम्मान में है। हमारी आवाज किसी को छोटा करने के लिए नहीं, अपनी श्रद्धा को अभिव्यक्ति देने के लिए है।

जगत पूज्य! आप पद से बड़े हैं, पद आपके व्यक्तित्व से बड़ा नहीं हो सकता। किंतु लाखों भक्तों एवं समाज की यह हार्दिक अभिलाषा और समय की मांग है कि आपकी श्रेष्ठताओं को आचार्य पद की प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो क्योंकि *जगत पूज्य जैसा दूसरा कोई नहीं*। अतः हमारा सभी से विनम्र अनुरोध है कि बहस-विवाद को विराम दें और समाज के निर्णय को सर्वोपरि मानकर सम्मान दें

*डॉ जैनेंद्र जैन पूर्व प्रवक्ता एवं मंत्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर एवं राजेश जैन दद्दू धर्म समाज प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर*