Jain National Convention – Swaraj Vani

केसरियाजी में जैन युवक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन, मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान
केसरियाजी में जैन युवक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन, मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान

700 से अधिक पदाधिकारी हुए शामिल; सर्वाधिक नवीन इकाइयों के गठन के लिए मध्यप्रदेश युवक महासंघ को राष्ट्रीय पुरस्कार

उदयपुर/केसरियाजी। राजस्थान के केसरियाजी तीर्थ में अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में देशभर से 700 से अधिक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, तीर्थ संरक्षण, सामाजिक सेवा, राष्ट्र सेवा, जीवदया और युवाओं को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश युवक महासंघ को देशभर में सर्वाधिक नवीन इकाइयों के गठन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह, पुणे की अध्यक्षता में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघी, अहमदाबाद ने युवाओं से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

तीर्थों के संरक्षण और संगठन विस्तार पर जोर

सुनील सिंघी ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र निर्माण के लिए सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति आवश्यक है। तीर्थों की रक्षा, सामाजिक प्रकल्पों के संचालन और समाज की प्रभावी भागीदारी के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर 50 या उससे अधिक जैन परिवार निवास करते हैं, वहां संगठन की नई शाखाएं गठित कर युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने अपने संबोधन में जैन तीर्थों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के संगठित प्रयासों से धार्मिक स्थलों के संरक्षण और समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जा सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से निरंतर प्रवास कर नई इकाइयां गठित करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

सिंघी ने कहा कि युवक महासंघ को विभिन्न गुरुभगवंतों का आशीर्वाद प्राप्त है और संगठन पिछले करीब 30 वर्षों से कार्यकर्ताओं की सक्रियता के माध्यम से समाज सेवा, मानव सेवा और राष्ट्र सेवा के कार्यों में योगदान दे रहा है।

मध्यप्रदेश में सामाजिक प्रकल्पों और संगठन विस्तार की जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने मध्यप्रदेश युवक महासंघ की वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दादा आदिनाथ जन्म कल्याणक, शासन स्थापना दिवस, तपस्वी बहुमान और 15 अगस्त सहित विभिन्न अवसरों पर प्रदेश की 100 से अधिक इकाइयों में एक साथ झंडावंदन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा वर्षभर विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्प भी संचालित किए जाते हैं।

उन्होंने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में जैन समाज से जुड़े विषयों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को इकाई स्तर पर जिम्मेदारी देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जाएगा।

व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए B2B ग्रुप और MSME के माध्यम से व्यापारियों को एक मंच पर लाने तथा व्यापार वृद्धि से संबंधित सेमिनार आयोजित करने की योजना की जानकारी भी दी गई।

मध्यप्रदेश को सर्वाधिक नई इकाइयों के गठन का पुरस्कार

राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश युवक महासंघ को देशभर में सर्वाधिक नवीन इकाइयों के गठन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि को मध्यप्रदेश इकाई के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं नगर पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इसके अलावा जालौर के विकास बोहरा को ‘युवा रत्न’ तथा अहमदाबाद के भद्रेश शाह को ‘श्रेष्ठ युवा रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। चेन्नई, बेंगलुरु और मध्यप्रदेश की इकाइयों को भी शील्ड एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

दीप प्रज्ज्वलन और ध्वज वंदन से हुआ शुभारंभ

दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ श्री केसरिया नाथ प्रभु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और जैन ध्वज वंदन के साथ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश शाह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम जैन और चेन्नई के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय बरबोटा ने संबोधित किया। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

संध्या के समय श्री केसरिया नाथ मुख्य मंदिर में हीरे-जवाहरात तथा सोने-चांदी से आकर्षक अंगी रचना की गई। समाजजनों ने मंदिर में दर्शन कर संगीतमय भक्ति में सहभागिता की।

इसके बाद ‘अपनों से अपनी बात’ सत्र आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, पुणे और जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा संगठन के विस्तार को लेकर सुझाव दिए। संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री विकास बोहरा ने किया।

आयोजकों और सहयोगियों का सम्मान

अधिवेशन के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अधिवेशन संयोजक महेंद्र चोपड़ा, व्यवस्था प्रमुख प्रकाश बोलिया, सह प्रमुख पवन डोशी, अधिवेशन प्रभारी नरेंद्र बाफना, भोजन व्यवस्थापक विमल शाह, ब्यावर सहित अन्य सहयोगियों एवं लाभार्थियों का राजस्थानी पगड़ी, तिलक और माला पहनाकर बहुमान किया गया।

अधिवेशन में मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों और इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सकलेचा, राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र बाफना, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय जैन भैया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सकलेचा, मनोज जैन, विनोद श्रीपाल जैन, संजय छाजेड़ सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन संगीतकार दीपक कर्णपुरिया ने किया। आयोजन की जानकारी युवक महासंघ नागदा के मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन ने दी।

दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में उमड़ा आस्था, भक्ति और समर्पण का सैलाब
दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में उमड़ा आस्था, भक्ति और समर्पण का सैलाब

गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी सहित गुरु भगवंतों का मिला मार्गदर्शन, हजारों गुरु भक्त हुए शामिल

दैनिक स्वराज वाणी

सचिन भंडारी, मीडिया प्रभारी, महिदपुर रोड जैन समाज

इंदौर। केसरी वाटिका में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए हजारों गुरु भक्तों ने सहभागिता की। आस्था, श्रद्धा और समर्पण से भरे आयोजन में धर्म, संस्कार, सेवा और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया गया। गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब सहित गुरु भगवंतों के सान्निध्य में आयोजित अधिवेशन के दौरान परिसर गुरुदेव के मंगलकारी जयकारों से गूंज उठा।

मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

अधिवेशन का शुभारंभ मंगलाचरण एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इंदौर श्री संघ की ओर से चातुर्मास समिति अध्यक्ष नीरज सुराणा और श्री संघ अध्यक्ष धनराज संघवी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने उपस्थित गुरु भगवंतों, अतिथियों और देशभर से आए परिषद प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय परिषद से प्रकाश छाजेड़, तरुण परिषद से आदित्य धोखा सहित जयंतीलाल संघवी, मोहित तांतेड़, रमेश धाड़ीवाल, सुरेंद्र लोढ़ा और रमेश धरू ने संबोधित किया। भरतपुर ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल संघवी ने उपस्थित समाजजनों को द्विशताब्दी महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। राजेंद्र दगवाड़ा, मुकेश नाकोड़ा सहित संघ एवं परिषद के वरिष्ठजन और पदाधिकारी मंचासीन रहे।

सेवा से परोपकार का मार्ग प्रशस्त होता है: कश्यप

मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि परिषद ने हमेशा सेवा कार्यों को महत्व दिया है। सेवा के माध्यम से परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने अपने परिवार के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरु आज्ञा का पालन करते हुए विभिन्न कार्यों में सहभागिता की गई है।

गुरु भगवंतों ने धर्म के प्रति आस्था, जीवन में सदाचार, सेवा भावना और संगठन की शक्ति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

पद के मोह से ऊपर उठकर करें कार्य

पूज्य मुनिराज सिद्ध रत्नविजयजी महाराज साहब ने कहा कि पद का मोह छोड़कर समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने पूर्ण सम्राट द्वारा संघ एवं परिषद के लिए किए गए त्याग को स्मरण करते हुए प्रगति के पथ पर बढ़ने का आह्वान किया।

पूज्य मुनिराज विद्वरत्न विजयजी महाराज साहब ने स्वार्थ त्यागकर सेवा और समर्पण की भावना जागृत करने का संदेश दिया। उन्होंने परंपरा का पालन करते हुए परिषद की गरिमा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।

पूज्य मुनिराज चारित्र रत्न विजयजी महाराज साहब ने संस्था में अनुशासन की आवश्यकता बताई। धर्म और कर्तव्य का अंतर समझाते हुए उन्होंने कहा कि पद मिले या नहीं, व्यक्ति को अपने कार्यों का मूल्यांकन करवाना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता ऐसी हो कि पद स्वयं उसके पास आए।

युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कार से जोड़ने का संदेश

पूज्य मुनिराज प्रसम सेम श्रीजी महाराज साहब ने कहा कि जहां त्याग और समर्पण होता है, वहां सफलता मिलती है। मानव जीवन के समय का सदुपयोग सदाचार, सेवा और परोपकार में करना चाहिए। उन्होंने मोबाइल, लैपटॉप और भौतिक साधनों में व्यस्त युवा पीढ़ी को धर्म तथा संस्कारों की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। संगठन की एकजुटता को भी शक्ति का आधार बताया गया।

निःस्वार्थ सेवा के लिए सोहेब भाई का बहुमान

गुरु भगवंतों की सेवा में योगदान देने वाले सोहेब भाई का इंदौर संघ द्वारा बहुमान किया गया। आयोजकों के अनुसार, मुस्लिम धर्मावलंबी सोहेब भाई बिना आर्थिक लाभ की अपेक्षा के सेवा करते हैं। पूज्य मुनिराज विद्वरत्न विजयजी महाराज साहब ने उनकी सेवा भावना की अनुमोदना की।

शाखाओं ने प्रस्तुत किए सेवा कार्यों के प्रतिवेदन

देशभर की शाखाओं से आए अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने जीवदया, परोपकार, सहायता, शिक्षा तथा चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। आयोजन संपन्न कराने में राष्ट्रीय पदाधिकारी राजकमल दूगड़ का सहयोग रहा। विभिन्न शाखाओं से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर सेवा कार्यों के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया।