Human Chain – Swaraj Vani

संविधान दिवस पर जैतहरी में निकली जागरूकता रैली, 600 प्रतिभागियों ने बनाई मानव श्रृंखला
संविधान दिवस पर जैतहरी में निकली जागरूकता रैली, 600 प्रतिभागियों ने बनाई मानव श्रृंखला

विद्यार्थियों ने संविधान के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

जैतहरी (मदन मोहन मिश्रा)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जैतहरी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पैरामाउंट एकेडमी हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ सहित करीब 600 प्रतिभागियों ने रैली में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से संविधान के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्कृष्ट खेल मैदान मिनी स्टेडियम पहुंची। यहां सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर संविधान दिवस से जुड़े नारे लगाए और नागरिकों को संविधान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर हुआ आयोजन

कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। आयोजन कलेक्टर अनूपपुर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सहायक ग्रेड-3 कमलकांत साहू और जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव का सहयोग रहा। आयोजन की जिम्मेदारी विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल तथा नशा मुक्ति भारत अभियान के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने संभाली।

मानव श्रृंखला बनाकर लगाए संविधान के नारे

जागरूकता रैली जैन चौराहा, मेन मार्केट और नगर पालिका चौक से होते हुए उत्कृष्ट खेल मैदान मिनी स्टेडियम पहुंची। यहां विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान ‘संविधान हमारी शान है, एकता की पहचान है’ और ‘संविधान दिवस अमर रहे’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बताया संविधान का महत्व

विद्यालय के प्राचार्य राकेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्वप्निल यादव, सूरज भारद्वाज, रागिनी शुक्ला, आलोक पात्रिक, मीना राठौर, अंकित केसरवानी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं नारों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित करने का कार्य आयोजक दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने किया।

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और नगरवासियों के बीच संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।