hospitalisation claims – Swaraj Vani

इंदौर में AQI 236 तक पहुंचा, Care Health Insurance ने जारी की पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी
इंदौर में AQI 236 तक पहुंचा, Care Health Insurance ने जारी की पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी

सांस की बीमारियों के हॉस्पिटलाइजेशन क्लेम अक्टूबर में बढ़े, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा

इंदौर, 19 नवंबर 2026। देशभर में हवा की गिरती गुणवत्ता के बीच Care Health Insurance ने पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों से इस सर्दी में वायु प्रदूषण से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाने की अपील की गई है।

इंदौर में हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है। 19 नवंबर को शहर का एक्यूआई 236 तक पहुंच गया, जिससे यह ‘अनहेल्दी’ श्रेणी में आ गया। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढ़ने के कारण निवासियों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी वाले मरीजों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी गई है।

क्लेम डेटा में क्या सामने आया

वित्तीय वर्ष 2025-26 में हॉस्पिटलाइजेशन के करीब 8.2 प्रतिशत मामले सांस की बीमारियों से जुड़े थे।

सितंबर और अक्टूबर 2025 में सांस की बीमारियों के लिए हॉस्पिटलाइजेशन क्लेम में 11-11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो इस वित्त वर्ष के किसी भी अन्य महीने से ज्यादा है। अक्टूबर 2025 में सबसे अधिक मामले दर्ज हुए।

सांस की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले 58 प्रतिशत मरीज 0-12 वर्ष के बच्चे और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग थे।

2025 के इन्हीं महीनों की तुलना में अप्रैल से जून 2026 में 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों के सांस संबंधी हॉस्पिटलाइजेशन क्लेम हर माह लगातार बढ़े हैं।

बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा असर

स्वास्थ्य जोखिम संवेदनशील वर्ग के लिए खास तौर पर चिंताजनक हैं। एडवाइजरी में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, पहले से बीमारी से जूझ रहे लोगों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वित्त वर्ष 2025-26 में सांस की बीमारियों के हॉस्पिटलाइजेशन क्लेम में 0-12 साल के बच्चों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत थी। सितंबर और अक्टूबर 2025 में यह बढ़कर करीब आधी, यानी दोनों महीनों में 48 प्रतिशत हो गई। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत रही। अक्टूबर 2025 में सांस की बीमारियों के कुल क्लेम में 63 प्रतिशत इन्हीं दोनों समूहों के थे।

क्या बोले कंपनी के अधिकारी

केयर हेल्थ इंश्योरेंस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष डोडेजा ने कहा, “भारत में वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए लगातार बनी रहने वाली चुनौती बन चुका है। यह न केवल सांस और दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि स्वास्थ्य देखभाल का खर्च भी बढ़ाता है। परिवार में गंभीर बीमारी होने पर भारी इलाज खर्च, काम से छुट्टी और आर्थिक बोझ जैसी कई मुश्किलें आती हैं। हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं, लेकिन लोग खुद को प्रदूषण के संपर्क से बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। यह समझना भी जरूरी है कि अचानक आई बीमारी परिवार पर कितना बड़ा आर्थिक असर डाल सकती है। इन जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ने से परिवार सही फैसले ले सकते हैं और अचानक आने वाले इलाज के खर्च के लिए तैयार रह सकते हैं।”

प्रदूषण से बचने के लिए केयर हेल्थ की सलाह

रोज AQI जांचें: अपने इलाके का एक्यूआई रोज देखें। 200 के पार जाने पर बाहर एक्सरसाइज न करें, खासकर सुबह जल्दी और देर शाम।

मास्क और एयर प्यूरीफायर: एक्यूआई ज्यादा होने पर अच्छी फिटिंग का एन95 मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। ज्यादा प्रदूषण में घर के अंदर रहें, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और संभव हो तो हेपा-फिल्टर एयर प्यूरीफायर लगाएं।

संवेदनशील लोगों का ध्यान: बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा अस्थमा, सीओपीडी, दिल की बीमारी या डायबिटीज के मरीजों की विशेष देखभाल करें। डॉक्टर की सलाह पर नियमित दवाएं लें और इन्हेलर हमेशा साथ रखें।

लक्षण दिखें तो डॉक्टर से मिलें: सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी, छाती में घरघराहट, सीने में दर्द, धड़कन तेज होना या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। खुद से कोई दवा न लें।

धुआं न होने दें: कूड़ा, पत्तियां और फसलों का भूसा न जलाएं। घर के अंदर भी अगरबत्ती और मच्छर कॉइल से धुआं न होने दें।

हेल्थ कवर की समीक्षा करें: समय-समय पर अपने हेल्थ इंश्योरेंस की समीक्षा करें। बढ़ते इलाज खर्च के बीच सम इंश्योर्ड पर्याप्त हो और पॉलिसी में वर्चुअल कंसल्टेशन की सुविधा हो, यह सुनिश्चित करें।

बढ़ते प्रदूषण के बीच केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने आम परिवारों और संवेदनशील लोगों से अपना बेहतर ख्याल रखने और हेल्थ कवर की समीक्षा करने की अपील की है, ताकि अचानक आने वाले इलाज के खर्च के लिए वे तैयार रहें।