Girls’ Camp – Swaraj Vani

जावरा में 19 दिसंबर से कन्याओं के लिए ‘सद्गुरु सानिध्यम् ज्ञानोपासना 4.0’ शिविर
जावरा में 19 दिसंबर से कन्याओं के लिए ‘सद्गुरु सानिध्यम् ज्ञानोपासना 4.0’ शिविर

डॉ. अमृतरसाश्रीजी म.सा. की प्रेरणा से होगा छह दिवसीय आयोजन; 15 से 30 वर्ष की अविवाहित कन्याएं ले सकेंगी भाग

महिदपुर रोड (सचिन भंडारी)। जावरा में युवा कन्याओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और संस्कार निर्माण के उद्देश्य से ‘सद्गुरु सानिध्यम् ज्ञानोपासना 4.0’ शिविर आयोजित किया जाएगा। गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी के द्विशताब्दी जन्म महोत्सव के अवसर पर होने वाला यह छह दिवसीय शिविर 19 से 24 दिसंबर 2026 तक अंबिका रिसॉर्ट, जावरा में आयोजित होगा। शिविर में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग की अविवाहित कन्याएं सहभागिता कर सकेंगी। आयोजकों ने बताया कि महिदपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों से भी अनेक बालिकाओं के शामिल होने की संभावना है।

आत्मविश्वास और जीवन-दिशा पर रहेगा जोर

आयोजकों के अनुसार, आज की तेज रफ्तार जिंदगी में युवा पीढ़ी पढ़ाई, करियर और भविष्य से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में कन्याओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करना शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। यहां प्रतिभागियों को स्वयं को समझने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिलेगा।

शिविर का संदेश युवाओं को सहभागिता के लिए प्रेरित करता है—

“Life में Confusion है? Direction की तलाश है? खुद को बेहतर बनाने की दिल में आस है? सीखने, समझने और आगे बढ़ने का जुनून जगाओ, Vacation नहीं, इस बार SHIVIR में आओ!”

गुरु भगवंतों की प्रेरणा और निश्रा

शिविर का आयोजन युगप्रभावक गुरुदेव पुण्यसम्राट श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य भगवंत श्री जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से किया जाएगा। साध्वीजी श्री भुवनप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या प.पू. साध्वीजी श्री डॉ. अमृतरसाश्रीजी म.सा., साध्वीजी श्री निरागरसाश्रीजी म.सा. और साध्वीजी श्री जिनांशरसाश्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में शिविर की गतिविधियां संपन्न होंगी।

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल छह दिनों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कन्याओं को आत्मचिंतन, ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देगा। शिविर में प्रतिभागियों को जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने और अपने भविष्य के प्रति सजग तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी।

पंजीयन पर होंगे विशेष लकी ड्रॉ

शिविर में अधिकाधिक कन्याओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए पंजीयन प्रक्रिया के दौरान विशेष लकी ड्रॉ रखे गए हैं। परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि पहले 10 पंजीयन फॉर्म पूरे होने पर लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 25, 50 और 100 फॉर्म का पंजीयन पूरा होने पर भी विशेष लकी ड्रॉ होंगे।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि शिविर में पूर्व वर्षों की तरह निर्धारित नियम और अनुशासन लागू रहेंगे। इच्छुक प्रतिभागियों से पंजीयन और शिविर संबंधी जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

सुराणा परिवार रहेगा संपूर्ण शिविर का लाभार्थी

शिविर के संपूर्ण लाभार्थी अशोक कुमार आशीष कुमार सुराणा एवं समस्त सुराणा परिवार (कचनारा वाला), अंबिका ऑटो पार्ट्स और अंबिका रिसॉर्ट, जावरा रहेंगे। आयोजन सौधर्म बृहत्तपोगच्छिय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ और अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद परिवार, जावरा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

महिदपुर रोड जैन समाज एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र की कन्याओं को शिविर से जोड़ने के लिए जानकारी साझा की जा रही है। आयोजकों ने अधिकाधिक बालिकाओं से इसमें भाग लेकर ज्ञान, संस्कार और आत्मविकास से जुड़ी गतिविधियों का लाभ लेने की अपील की है।

‘Vacation नहीं, SHIVIR में आएं’

आयोजकों का कहना है कि छुट्टियां हर साल आती हैं, लेकिन स्वयं को जानने, समझने और बेहतर बनाने का ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता। उन्होंने कन्याओं से इस बार अवकाश का समय शिविर में बिताने और ज्ञानोपासना से जुड़ने का आग्रह किया है। जावरा में होने जा रहा यह आयोजन युवा कन्याओं में ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास और आत्मनिर्माण की भावना विकसित करने की पहल के रूप में तैयार किया जा रहा है।