Gaud Brahmin Sangh – Swaraj Vani

गौड़ ब्राह्मण संघ के संरक्षक मनोनीत हुए डॉ. भरत शर्मा, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
गौड़ ब्राह्मण संघ के संरक्षक मनोनीत हुए डॉ. भरत शर्मा, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

अन्नकूट महोत्सव में भगवान व्यंकटेश को अर्पित किया गया छप्पन भोग, वेदमूर्ति पं. देवव्रत रेखे ने वैदिक शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने का किया आह्वान

इंदौर। गौड़ ब्राह्मण संघ द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य रहे एवं समाजसेवी डॉ. भरत शर्मा को संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, धर्माचार्यों एवं युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

शिक्षा ही व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : डॉ. भरत शर्मा

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. भरत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या हमारी धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी शक्ति भी है। यही विद्या सुपात्र व्यक्तित्व का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कार, धर्म और लोककल्याण का वाहक रहा है। वर्तमान समय में समाज को शिक्षा, नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में अपनी पारंपरिक भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना होगा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, सामाजिक जागरण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में डॉ. शर्मा के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलेंगे नए प्रकल्प

कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण संघ ने समाज के विकास और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करने का संकल्प लिया। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, वेद एवं संस्कृत अध्ययन को प्रोत्साहन, युवा नेतृत्व विकास, पर्यावरण संरक्षण अभियान और वरिष्ठजनों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संस्कारों के समन्वय से ही समाज की भावी पीढ़ी को मजबूत दिशा दी जा सकती है।

वैदिक शिक्षा से नई पीढ़ी को जोड़ने का आह्वान

कार्यक्रम में वेदमूर्ति पं. देवव्रत रेखे ने कहा कि ब्राह्मण समाज की वास्तविक पूंजी उसका ज्ञान, संस्कार और वेद परंपरा है। उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा और पौराणिक कथाओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी परिचित कराएं। इससे नई पीढ़ी आधुनिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से भी जुड़ी रहेगी।

इस अवसर पर उनके पिता पं. महेश शंकर रेखे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वरिष्ठ समाजसेवियों का किया सम्मान

समारोह की अध्यक्षता परशुराम महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पं. संजय मिश्रा ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं पं. गोविन्द शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के अध्यक्ष पं. बाबूलाल गौड़, सचिव पं. मनमोहन हिसारिया, पं. महेश शर्मा एवं पं. नरेन्द्र कौशिक ने वेदमूर्ति पं. देवव्रत रेखे सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी पं. राधेश्याम शर्मा ‘गुरुजी ठंडाई’ एवं पं. गौतम मारवाल को प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

अन्नकूट महोत्सव में भगवान व्यंकटेश को लगा छप्पन भोग

समारोह के साथ गौड़ ब्राह्मण संघ द्वारा अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन किया गया। इसमें डॉ. भरत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वेदमूर्ति पं. देवव्रत रेखे का सानिध्य प्राप्त हुआ। आयोजन में भगवान व्यंकटेश का फूल बंगले से सुसज्जित दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने दर्शन एवं धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर राजेश सांखला की भजन संध्या भी आयोजित हुई, जिसमें भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पं. विजय अड़ीचवाल ने किया। अंत में सचिव पं. मनमोहन हिसारिया ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन समाज की एकता, राष्ट्र की उन्नति तथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।