#DevelopmentWorks – Swaraj Vani

Sarangpur को मिलेगी फोरलेन सड़क की सौगात, 46.24 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा निर्माण कार्य
Sarangpur को मिलेगी फोरलेन सड़क की सौगात, 46.24 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा निर्माण कार्य

17 अक्टूबर को राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल करेंगे 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन; सारंगपुर सिटी पोर्शन (ओल्ड एबी रोड) के फोरलेन निर्माण का भी होगा शुभारंभ

Sarangpur। नगर के विकास को नई गति देने की दिशा में 17 अक्टूबर 2026 का दिन अहम रहने वाला है। मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सारंगपुर विधायक डॉ. गौतम टेटवाल नगर में 3 करोड़ 76 लाख 75 हजार रुपये से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही सारंगपुर सिटी पोर्शन (ओल्ड एबी रोड) के फोरलेन सड़क निर्माण का शुभारंभ भी होगा, जिस पर 46.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

7 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी फोरलेन

सारंगपुर सिटी पोर्शन (ओल्ड एबी रोड) की वर्तमान सड़क टू-लेन है। प्रस्तावित परियोजना में इसे 7 किलोमीटर की लंबाई में चौड़ा कर फोरलेन के रूप में नया बनाया जाएगा। सड़क के बीच डिवाइडर बनेगा और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे नगर की प्रमुख सड़क की बुनियादी संरचना मजबूत होगी और आवागमन सुविधाजनक बनेगा।

फोरलेन निर्माण से शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होने, सड़क की क्षमता बढ़ने और नगर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

नगर के 13 विकास कार्यों का भी होगा भूमिपूजन

नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण, डामरीकरण, पेवर ब्लॉक तथा धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों के विकास से जुड़े 13 कार्यों का भूमिपूजन होगा। इन पर कुल 3,76,75,336.18 रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

वार्ड 2: नेहरू कॉलोनी, बिरजावाड़ी सहित अन्य स्थानों पर आरसीसी नाली निर्माण

वार्ड 4: डामरीकरण और सीसी रोड निर्माण

वार्ड 7, 14 और 15: सड़क एवं नाली निर्माण

वार्ड 8: सीसी रोड, आरसीसी नाली और पेवर ब्लॉक कार्य

कपिलेश्वर मंदिर परिसर: ऑडिटोरियम हॉल निर्माण

कपिलेश्वर धाम: विद्युत पोल और प्लांटर लगाने का कार्य

विकास कार्यों से बदलेगी नगर की तस्वीर

इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क संपर्क, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। एक ओर प्रमुख सड़क को फोरलेन बनाने की योजना है, तो दूसरी ओर वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर है। पूरा होने पर नगरवासियों को बेहतर आवागमन और उन्नत नागरिक सुविधाएँ मिल सकेंगी।

4 उपयंत्रियों के भरोसे 86 पंचायतें, पहली बारिश में खुली करोड़ों के विकास कार्यों की पोल
लीड समाचार

4 उपयंत्रियों के भरोसे 86 पंचायतें, पहली बारिश में बह रहा करोड़ों का विकास

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की बाढ़

अशोकनगर। जिले की सबसे महत्वपूर्ण जनपदों में से एक, मुंगावली की कुल 86 ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं की जिम्मेदारी महज चार उपयंत्रियों के कंधों पर टिकी है। अमले की भारी कमी का सीधा असर धरातल पर दिख रहा है,जहां करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सुदूर सड़कें, अमृत सरोवर, पंचायत भवन और सामुदायिक स्वच्छता परिसर पहली बारिश भी नहीं झेल पा रहे हैं।

उपयंत्रियों की कमी का बहाना बनाकर धड़ल्ले से घटिया निर्माण कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में व्यस्त हैं। मुंगावली जनपद पंचायत में उपयंत्रियों के बीच पंचायतों का आवंटन किसी बड़े अजूबे से कम नहीं है। प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर कुछ चुनिंदा उपयंत्रियों पर मेहरबानी बरसाई गई है, जिससे उनके पास काम का बोझ इतना बढ़ गया है कि वे महीनों तक किसी पंचायत का रुख भी नहीं कर पाते। मुंगावली जनपद में सबसे ज्यादा ‘प्रभावशाली’ और व्यस्त उपयंत्री सनन यादव हैं।

इनके अकेले के पास 32 ग्राम पंचायतों का जिम्मा है। तकनीकी रूप से देखें तो एक उपयंत्री के लिए महीने में 32 पंचायतों का भौतिक सत्यापन करना पूरी तरह असंभव है। कार्य आवंटन की दौड़ में दूसरे नंबर पर दिलीप राठौर हैं, जिनके पास 28 ग्राम पंचायतें हैं। सनन यादव और दिलीप राठौर, दोनों मिलकर जनपद की 86 में से 60 पंचायतों को नियंत्रित कर रहे हैं। यानी करीब 70 फीसदी मुंगावली इन दोनों इंजीनियर्स के भरोसे है। उपयंत्री युगल किशोर सेंगर इनके पास 14 पंचायतों का प्रभार है। तुलनात्मक रूप से इन पर काम का बोझ कम है, उपयंत्री ए.एन. अंसारी इनके पास सबसे कम, यानी 12 पंचायतें ए.एन. अंसारी के पास हैं।

इस असमान वितरण ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को पंगु बना दिया है, बल्कि भ्रष्टाचार के लिए एक मुफीद माहौल भी तैयार कर दिया है।उपयंत्री फील्ड पर जाने के बजाय कार्यालय या अपने कमरों में बैठकर ही ‘मूल्यांकन’ कर रहे हैं। बिना मौके पर जाए, सरपंचों और सचिवों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्यों की फाइलें पास कर दी जाती हैं। जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे अमृत सरोवर में घटिया पिचिंग का काम किया गया है। मिट्टी की पार सही से न बांधने के कारण पहली ही तेज बारिश में तालाबों के फूटने का खतरा मंडरा रहा है। पंचायतों में बन रहे सुदूर संपर्क मार्गों में निर्धारित मापदंडों के विपरीत मुरुम की जगह घटिया पीली मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री Dr. Kunwar Vijay Shah 10 जुलाई को झाबुआ दौरे पर, विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा
*प्रभारी मंत्री Dr. Kunwar Vijay Shah 10 जुलाई को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे*

झाबुआ, प्रतिनिधि मनीष कुमट। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री Dr. Kunwar Vijay Shah 10 जुलाई 2026 को झाबुआ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों से भेंट कर जिले से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह खंडवा से झाबुआ के लिए प्रस्थान कर दोपहर 01:30 बजे सर्किट हाउस, झाबुआ पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर 03:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, कानून व्यवस्था, आबकारी विभाग, कृषि विभाग (खाद एवं बीज उपलब्धता) तथा सहकारिता विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभागीय समीक्षा बैठकों के पश्चात प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सायं 06:00 बजे झाबुआ से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।